विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी, चार युवकों की मौत

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:53 PM (IST)

रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

शहज़ाद नगर में ओवरब्रिज से गिरकर हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो

शहज़ाद नगर में ओवरब्रिज से गिरकर हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो

HighLights

  1. रामपुर में बोलेरो ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी, चार मरे।

  2. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार बनी चार जिंदगियों की दुश्मन।

  3. शौकत मार्ग पर कार की टक्कर से 21 वर्षीय बाइक सवार की मौत।

जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। मुरादाबाद से सीतापुर जा रही बोलेरो दुर्गनगला के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। बोलेरो में चार लोग सवार थे।

तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी की। उन्होंने बताया कि गाड़ी यूपी 34 नंबर की थी।

गाड़ी नंबर से मालिक की जानकारी कर उनसे मोबाइल पर संपर्क किया गया। गाड़ी मालिक मन्नू पुत्र राजू पोरवाल हैं, जो सीतापुर के कसबा व थाना बिसवां के रहने वाले हैं। उनके अनुसार गाड़ी उनका भाई सुनील पोरवाल लेकर किसी काम से मुरादाबाद गया था। उसके साथ बिसवां के ही अभिषेक, निलेश और रामजीवन यादव भी थे।

82464840

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े बजे हुआ। गाड़ी 30 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे चारों लोग खेत में दूर-दूर जा गिरे। काफी देर तक बोलेरो के इंजन से धुआं निकलता रहा। उसमें आग लगने की आशंका के चलते पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया।

फायर ब्रिगेड ने इंजन पर पानी डालकर उसे ठंडा किया। पुलिस ने दूर-दूर पड़े चारों लोगों को देखा तो वे बेसुध थे। इनमें सुनील, अभिषेक और निलेश की सांसें थम चुकी थीं। रामजीवन यादव की सांसें चल रही थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
स्वजन को नहीं दी मौत की जानकारी

पुलिस ने गाड़ी नंबर से पता और गाड़ी मालिक के मोबाइल की जानकारी कर उन्हें हादसे की सूचना दी, लेकिन चारों की मौत के बारे में नहीं बताया। पुलिस ने सिर्फ एक्सीडेंट होने का बताते हुए स्वजन को रामपुर आने को कहा। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि सुनील के भाई मन्नू के नाम गाड़ी थी। उनको फोन करके हादसे के बारे में बताया गया है। स्वजन वहां से रवाना हो गए हैं।

82464707

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

दूसरी ओर रामपुर के शौकत मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला बंपर भी टूट गया। मृतक 21 वर्षीय तुषार डायमंड कालोनी रोड पर रहते थे और टाटा क्रोमा कंपनी में सेल्समैन थे।

रविवार रात 11 बजे वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शुभ्रा पैथोलॉजी लैब के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद स्वजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही तुषार ने दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से माता पिता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी का एससी प्रमाणपत्र रद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।