विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी: 10 साल बाद खुला पदोन्नति का रास्ता, जिले के 4693 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी; आपत्ति के लिए 18 तक मौका

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:59 PM (GMT+05:30)

रामपुर में दस साल से अटकी 4693 शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता खुल गया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. ग्रामीण और नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल

संवाद सहयोगी, रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 10 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को जिले के 4693 सहायक अध्यापकों की प्रथम अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी। सूची प्रकाशित होने के बाद अब शिक्षकों को अपने वरिष्ठता क्रम और विवरण की जांच करनी होगी।

किसी तरह की त्रुटि मिलने पर संबंधित शिक्षक 18 नवंबर तक साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर पदोन्नति की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 13 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित विशेष अपील संख्या 652/2024 में पारित निर्णय और शासनादेशों के अनुपालन में वरिष्ठता सूची तैयार की गई है।

Teacher Count Infographic in Hindi

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त विवरण के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है। बीएसए ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे सूची में अपना नाम, वरिष्ठता क्रमांक और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

यदि नाम, विवरण अथवा वरिष्ठता निर्धारण में कोई त्रुटि मिलती है तो संबंधित साक्ष्यों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आपत्ति प्रस्तुत करें।

निर्धारित समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी प्राप्त आपत्तियां अपनी आख्या के साथ समय से बीएसए कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

18 नवंबर तक अंतिम अवसर

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि शासन के निर्देशों और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 4693 सहायक अध्यापकों की प्रथम अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है। सभी शिक्षक सूची में अपना नाम और वरिष्ठता संबंधी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 18 नवंबर तक संबंधित साक्ष्यों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराएं। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- '7 जवानों की शहादत का बदला लिया, अब दूसरों की बारी...' रामपुर हत्याकांड पर इस पोस्ट ने मचाई खलबली; झारखंड रवाना होगी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।