यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rampur News: पिंजरे में फंसा एक तेंदुआ, दहाड़ से गूंजा जंगल; मसवासी के लोगों ने ली राहत की सांस
Rampur News In Hindi तेंदुआ की दहशत से लोग परेशान थे। बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। गांव के ...और पढ़ें

HighLights
- गांव में देखा जा रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
- दो दिन में दो तेंदुए पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जागरण संवाददाता, रामपुर। रामपुर जिले में एक और तेंदुआ पकड़ में आ गया। यह मसवासी क्षेत्र में एक सप्ताह से घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। रविवार को भी एक तेंदुआ जौहर यूनिवर्सिटी के पास पिंजरे में कैद हो गया था। जिले में दो दिन में दो तेंदुए पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
11 दिन पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार पर बैठा तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने यूनिवर्सिटी के पास ही हॉकी स्टेडियम में पिंजरा लगा दिया था, जिसमें रविवार तड़के तेंदुआ फंस गया था। वन विभाग की टीम उसे पीलीभीत के जंगल में छोड़ने ले गई।
पिंजरे में फंसा मिला तेंदुआ
सोमवार सुबह एक और तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। यह तेंदुआ मसवासी क्षेत्र के गांव करीमपुर में भगत जी स्टोन क्रशर के पीछे जंगल मे लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
यह तेंदुआ मसवासी क्षेत्र में एक सप्ताह से घूम रहा था। रविवार को तो दो तेंदुए दिखाई दिए थे। इससे ग्रामीणों में दहशत थी। लोग अपने खेतों पर भी जाने से डर रहे थे। बच्चों को स्कूल पहुंचाने भी ग्रामीण खुद साथ जा रहे थे।
