विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में AAP पार्षद का 'अपहरण', सिसोदिया ने BJP पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

Published: Sun, 01 Sep 2024 04:07 PM (IST)

दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया ...और पढ़ें

आप पार्षद रामचंद्र को अगवा किए जाने का बेटे ने बीजेपी पर लगाया आरोप।
आप पार्षद रामचंद्र को अगवा किए जाने का बेटे ने बीजेपी पर लगाया आरोप।

HighLights

  1. AAP ने बीजेपी पर उसके पार्षद रामचंद्र को अगवा करने का लगाया आरोप
  2. मनीष सिसोदिया ने कहा- रामचंद्र को ईडी और सीबीआई रेड की धमकियां मिली
  3. नहीं माने तब, बीजेपी के गुंडों ने उन्हें गाड़ी में उठाकर ले गए: सिसोदिया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पहले आप में शामिल होनेवाले पार्षद रामचंद्र को बीजेपी के लोगों ने किडनैप कर लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की गुंडागर्दी बढ़ गई है। 

सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने रामचंद्र को ईडी और सीबीआई रेड की धमकियां दी थी। जब रामचंद्र ने डरने से इनकार कर दिया तब बीजेपी के गुंडों ने उन्हें गाड़ी में उठाकर ले गए। वहीं रामचंद्र के बेटे ने भी बीजेपी पर उनके पिता को अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।

बीजेपी पुलिस में करेगी शिकायत दर्ज

वहीं रामचंद्र के बेटे के आरोप पर बीजेपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। केएन काटजू थाने में बीजेपी के नेता इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएंगे। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह सब बीजेपी को बदनाम करने की साजिश है। इसलिए बीजेपी इस संबंध में पुलिस को सूचित करेगी। 

बीजेपी से पुनः आप में हुए थे शामिल

बता दें, बवाना वार्ड 28 से पार्षद रामचंद्र बीते दिनों बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन ठीक तीन दिन बाद वह पुनः आप में शामिल हो गए। रामचंद्र ने मनीष सिसोदिया सहित तमाम नेताओं से मुलाकात की और घर वापसी की बात कही। उन्होंने कहा था कि सीएम केजरीवाल उनके सपने में आए थे और उन्हें मनीष सिसोदिया सहित सभी आप नेताओं से मिलने को कहा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कमजोर आर्थिक वर्ग के लिए फ्लैट खरीदने का शानदार मौका, क्या है DDA की 'सस्ता आवास योजना'