रामपुर आतंकी हमले के मामले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 2007 में हुए आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हो चुके ...और पढ़ें
-1794321034962_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
जागर संवाददाता, रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव के रहने वाले थे। करीब एक साल पहले हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। तब से अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे और रोजाना खजुरिया थाने में हाजिरी लगाते थे।
घटना के समय वह अपने बेटे के साथ जा रहे थे। रास्ते में पनवड़िया गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनकी हत्या कर दी। रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था।
आतंकियों ने एके 47 और हैंडग्रेनेड से हमला किया गया, जिसमें सीआरपीएफ के सात जवान बलिदान हुए थे। सीआरपीएफ कैंपस की दीवार के पास सो रहे एक रिक्शा चालक की भी जान गई थी।
साल 2019 में सत्र न्यायालय ने हमले का दोषी मानते हुए मोहम्मद शरीफ, सबाउद्दीन, इमरान शहजाद और मोहम्मद फारूक को मौत की सजा सुनाई थी, जबकि जंग बहादुर खान उर्फ बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में 4000 का पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार, रोकने पर सेल्समैन को 150 मीटर तक घसीटा; हालत गंभीर
दो अन्य, मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को बरी कर दिया गया था। सजा के फैसले के खिलाफ आतंकियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। प्रयागराज हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष के तथ्यों को कमजोर मानते हुए सजा रद्द कर दी थी।