विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में जननायक एक्सप्रेस में हादसा: खिड़की के पास बैठे मासूम के चेहरे पर उछलकर लगा पत्थर

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:56 PM (IST)

जननायक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 12 वर्षीय बालक सूरज के चेहरे पर रामपुर के शहजादनगर के पास पत्थर उछलकर ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बिहार से पिता के साथ हिमाचल जा रहा था, शहजादनगर के पास हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, रामपुर। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में पिता के साथ बिहार से शिमला जा रहे 12 साल के बालक के चेहरे पर पत्थर उछलकर लगा, जिससे बालक घायल हो गया।

घटना के समय जननायक एक्सप्रेस ट्रेन किसी अन्य ट्रेन के पास होने के कारण रुकी थी, जबकि उसके बराबर से दूसरी लाइन पर एक ट्रेन तेज गति से निकली, जिसके कारण पत्थर उछलकर बालक के लग गया।

बालक बिहार के बेतिया जिले के मुहल्ला निबिया टोला निवासी विनोद चौधरी शिमला हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। उनका 12 साल का बेटा सूरज भी उनके साथ शिमला में ही रहता है और नवोदय स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है।

पिता-पुत्र अपने घर बिहार गए थे। वहां से जननायक एक्सप्रेस से वापस शिमला जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले शहजादनगर पर कुछ देर के लिए रुकी थी।

सूरज खिड़की के पास बैठा था। खिड़की का शीशा खुला था। इसी दौरान दूसरी लाइन से ट्रेन तेजी से गुजरी। पटरी पर बिछा कोई पत्थर ट्रेन से टकराकर उछला और सूरज के चेहरे पर लगा। उसकी चीख निकल गई। खून बहने लगा।

ट्रेन यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि एम्बुलेंस से बालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके गाल पर पत्थर लगा था।

उधर, रोडवेज के पास मजदूरी कर रहे मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के अलका सिंह पास के पेड़ पर बंदर की उछलकूद से घबरा गए और भागने के प्रयास में सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद आजम खान पर फिर कसेगा शिकंजा, ED के बाद अब रामपुर पुलिस की तैयारी; 15 मामलों में रिमांड की योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।