विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड से रामपुर आई बरात में बखेड़ा! लेट पेमेंट पर होटल में लगाया ताला; 6 लाख देने पर हुई दुल्हन की विदाई

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

रामपुर में एक होटल में शादी समारोह के बाद भुगतान को लेकर दुल्हन पक्ष और होटल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को एआई टूल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को एआई टूल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. शादी के बाद होटल भुगतान को लेकर विवाद हुआ।

  2. होटल ने कथित तौर पर गेट बंद कर दिए, विदाई रुकी।

  3. पुलिस हस्तक्षेप के बाद भुगतान हुआ, मामला सुलझाया गया।

जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर क्षेत्र में एक होटल में शादी समारोह के बाद भुगतान को लेकर दुल्हन पक्ष और होटल प्रबंधन के बीच भुगतान को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि होटल प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया, जिससे दुल्हन की विदाई में देरी हुई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर पूरा भुगतान होने पर विदाई हुई।

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक परिवार की बेटी की बुधवार को शादी थी। बारात उत्तराखंड से आई थी। शादी समारोह का आयोजन हाईवे पर एक बड़े होटल में किया गया था। शुक्रवार सुबह दुल्हन को विदा होना था।

शादी के लिए होटल की 14.50 लाख रुपये में बुकिंग की गई थी। 8.50 लाख रुपये एडवांस पेमेंट कर दिया गया था। शुक्रवार को तड़के चार बजे विदाई होनी थी, लेकिन इससे पहले भुगतान को लेकर विवाद हो गया।

पेमेंट न होने पर होटल पर लगा दिया ताला

होटल प्रबंधन ने दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि वे पूरा पैसा देने के लिए तैयार थे और भुगतान से इनकार नहीं कर रहे थे, लेकिन मेहमानों के सामने जिस तरह से होटल के गेट बंद किए गए, वह गलत था।

इसके चलते दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में शामिल मेहमान करीब पांच घंटे तक होटल के अंदर ही फंसे रहे। कुछ मेहमानों को हवाई जहाज से जाना था। समय पर न पहुंचने से उनकी उड़ान रद हो गई।

पुलिस के समझाने पर सुलझा मामला

उधर, होटल प्रबंधन का कहना था कि शादी का कार्यक्रम दिन का था, लेकिन कार्यक्रम देर रात तक चला। इसके बाद डिनर की मांग की गई। उसे भी पूरा किया गया। बावजूद इसके व्यवस्था ठीक न होने का बहाना बनाकर पूरा पेमेंट नहीं दे रहे थे। मजबूर होकर हमने पुलिस को फोन किया। पुलिस के समझाने पर छह लाख रुपये का भुगतान किया गया।

उधर, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि गेट बंद कर दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाने का आरोप गलत है। शादी के बाद भुगतान न करने पर विवाद हुआ था। होटल की ओर से पुलिस को फोन किया गया। पुलिस वहां गई थी। भुगतान कराकर मामला निपटा दिया है। किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- पटना में दुल्हन की विदाई के लिए टावर पर चढ़ा युवक, 20 नवंबर को हुई थी शादी; नीचे उतरने को तैयार नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।