विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर: यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, बदलेगी 22 जिलों की सूरत

Published: Tue, 30 Jun 2026 05:42 PM (IST)

गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा, जो 22 जिलों से गुजरेगा और व्यापार को बढ़ावा देगा। ...और पढ़ें

परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त करते लोग

परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त करते लोग

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की लोकार्पण व शिलान्यास की गई 102 परियोजनाओं में है शामिल

जागरण संवाददाता, रामपुर। गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक काॅरिडोर से व्यापार को नई उड़ान मिलेगी। यह काॅरिडोर रामपुर, स्वार, टांडा और बिलासपुर तहसील क्षेत्रों से गुजरेगा। स्थानीय लोगों को भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जिन 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है उनमें यह काॅरिडोर भी शामिल है।

मंगलवार को जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 690 करोड़ की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें उन्होंने गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक काॅरिडोर का विशेष जिक्र किया। कहा कि यह परियोजना पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को एक कर देगी।

रामपुर से निकल रहा यह काॅरिडोर गोरखपुर से सिलीगुड़ी को भी जोड़ेगा और शामली को पानीपत से जोड़कर विकास की प्रक्रिया को और मजबूती प्रदान करेगा। इसके निर्माण से क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा और नए अवसर पैदा होंगे।

इस एक्सप्रेसवे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करना है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

फिलहाल उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है। गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा और इसकी लंबाई 700 किलोमीटर होगी।

यह भी पढ़ें- रामपुर में RDA की बड़ी कार्रवाई: अवैध शाहजमाली मैरिज हॉल सील; बिना नक्शा पास निर्माण पर प्रशासन सख्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।