योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट: 2 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹983
योगी सरकार ने दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का तोहफा दिया ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
विकास भवन में कृषि राज्य मंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी के सांकेतिक चेक
जागरण संवाददाता, रामपुर। प्रदेश सरकार ने उज्जवला योजना के गरीब परिवारों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलिंडर का तोहफा दिया है। जिले में इस योजना के तहत 2.08 लाख परिवार जुड़े हैं। ये परिवार अक्टूबर से दिसंबर माह तक कभी भी अपना सिलिंडर बुक करा सकेंगे। प्रत्येक सिलिंडर पर 983.45 रुपये की सब्सिडी निर्धारित है, जो योजना से जुड़े कनेक्शाधारक के बैंक खाते में आएगी।
जनपद में कुल 5,62,812 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें 2,08,087 उपभोक्ता उज्जवला योजना के अंतर्गत आते हैं। इस योजना के अंतर्गत आने वाले नियमित सिलिंडर तक रिफिल नहीं करा पाते हैं।
साल में तीन से चार बार ही सिलिंडर लेते हैं। पटवाई के मथुरापुरा कला की आरती का कहना है कि गैस सिलिंडर के दाम अधिक होने के कारण प्रत्येक माह सिलिंडर नहीं बुक करा पाते हैं।
साल में तीन से चार बार ही सिलिंडर लेते हैं। इसमें भी साल में दो बार होली और दीपावली पर सरकार मुफ्त सिलिंडर देती है। सरकार इसकी संख्या बढ़ाए, ताकि हमें चूल्हा न जलाना पड़े।
योजना के लाभार्थियों को दिए सब्सिडी के चेक
मंगलवार को इस योजना के संबंध में विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के सांकेतिक चेक वितरित किए। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि योजना के तहत पहला गैस सिलेंडर रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक बुक कराया जा सकेगा।
प्रत्येक सिलेंडर पर 983.45 रुपये की सब्सिडी निर्धारित है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 335.45 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 648 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने बैंक खाता को आधार से लिंक करा लें।
उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के लिए उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण में प्रयास किए जा रहे हैं। जीरो पावर्टी योजना के तहत जिले में 14,168 परिवार चिह्नित किए गए हैं।
इनमें 2,805 परिवार पहले से उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं, जबकि 11,363 परिवार नए गैस कनेक्शन के लिए प्रारंभिक रूप से चिह्नित किए गए हैं। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा।