विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से रिहाई के बाद अब्दुल्ला आजम का छलका दर्द, बोले- 'अब्दुल्ला' नाम होने की मिल रही सजा

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:52 AM (IST)

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम 11 माह 14 दिन बाद जेल से रिहा हुए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में ...और पढ़ें

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम।

पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम।

HighLights

  1. पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम 11 माह 14 दिन बाद रिहा।

  2. बोले, 'अब्दुल्ला' नाम होने की मिल रही सजा।

  3. आजम खान पर भैंस चोरी जैसे मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में 11 माह 14 दिन से जेल में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला ने शनिवार को रिहाई के बाद अपना दर्द बयां किया। कहा कि हमें पिछले आठ सालों में जो हमारे साथ हुआ है, शायद वो किसी के साथ नहीं हुआ होगा। भैंस चोरी, बकरी चोरी, मुर्गी चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए। आजम साहब को 10 साल की सजा टीवी, फ्रिज चोरी करने में नहीं, करवाने में हुई और उस जगह पर हो गई, जहां पर कभी मकान थे ही नहीं।

जेल से रिहाई के बाद बोले पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम

अब्दुल्ला ने कहा कि मैं बदनसीब, जिसकी पैदाइश का वीडियो एवीडेंस है। अस्पताल का रिकॉर्ड है। मां की मैटरनिटी लीव से लेकर हर जरूरी दस्तावेज है। बावजूद इसके मैं पिछले सात साल से सिर्फ इस बात की सजा काट रहा हूं कि मैंने गलत जन्मतिथि ठीक क्यों कराई। मेरी बदनसीबी है कि मैं इस बात को साबित नहीं कर सका, क्योंकि मेरा नाम अब्दुल्ला है। अगर मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता तो शायद मैं इस सच को साबित कर लेता। हमारे पास अधिकार नहीं है। हम इंसान नहीं हैं। हम जानवर हैं और यही वजह है कि इतनी बेइज्जती और जिल्लत के बाद भी जिंदा हैं।

यह भी पढ़ें- 11 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, बाहर निकलते ही ईडी ने फिर किया गिरफ्तार

जेल से बाहर नहीं निकलने नहीं दिया जा रहा है

पूर्व विधायक ने कहा कि हम समाज के लिए इतना बड़ा खतरा हैं कि हमें जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। सालों की तारीखों के बाद हमें जमानत मिली और फिर 80 साल के इंसान को, जिसकी रिहाई के इंतजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ बाहर मौजूद है। क्या ये भीड़ एक अपराधी और भ्रष्टाचारी के लिए यहां खड़ी है? एक गलती हो गई आजम साहब से। उन्होंने रामपुर के बच्चों के पढ़ने का इंतजाम कर दिया। उस रामपुर का, जिसकी साक्षरता दर कभी 22 फीसद थी।

अब्दुल्ला ने कहा आजम खां ने उनके बेहतर भविष्य का ख्वाब देखा। यही उनकी गलती थी। आजम खां भी यदि दूसरे विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की तरह अपने लिए जिंदगी गुजारते तो उन्हें कोई सजा नहीं मिलती। हमें उस ख्वाब की सजा मिली और हमें हमारे नाम आजम व अब्दुल्ला होने की सजा मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।