विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर मतदाता सूची में गड़बड़ी: एक नाम कई जगह, विधायक आकाश सक्सेना ने डीएम को लिखा पत्र

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:07 AM (IST)

रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी सामने आई है, जहां एक ही मतदाता के नाम दो-तीन जगह अंकित हैं और फोटो भी एडिट किए गए हैं। विधायक आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ऐसे नाम हटाने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना।

HighLights

  1. रामपुर मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियां उजागर हुईं।

  2. एक ही मतदाता का नाम कई बार दर्ज मिला।

  3. विधायक आकाश सक्सेना ने डीएम से कार्रवाई मांगी।

जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की बात सामने आई है। कई सूचियों में एक एक मतदाता का नाम दो से तीन जगह अंकित पाए जाने व कर्मचारियों में मतदाता के फोटो तक एडिट करके लगाए जाने की बात सामने आने के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाने एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

सरकारी सिस्टम की लापरवाही से मतदाता सूचियों में गड़बड़ी

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पत्र में लिखा है कि भाग संख्या 74 में अंकित वोटर संख्या 378 व 379 पर नेहा खान का नाम अंकित है। इसमें एक वोट में तो उसके पति का नाम है, जबकि दूसरे वोट में उसके पिता का नाम अंकित है। फोटो एक ही है। इसी तरह भाग संख्या 90 में वोटर संख्या 667, 668 व 676 पर सुलेमान का नाम अंकित है, जिसमें उसके पिता के नाम में छेड़छाड़ की गई है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इसी प्रकार भाग संख्या 92 में वोटर संख्या 571, 572 पर नेहा, भाग संख्या 93 में वोट संख्या 355 व 356 पर मोहम्मद नदीम नाम के मतदाता का नाम अंकित है। ये मामले सामने के आधार पर विधायक ने कहा कि मतदाता सूचियों में यह गड़बड़ी भूलवंश नहीं हुई है। इसमें कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: भक्ति, संस्कृति और का अद्भुत संगम; मनोरंजन के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।