विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद से रामपुर तक फैला कोडीन का जाल: दवा से ज्यादा नशे में इस्तेमाल, 6 महीने में खपाया 50 लाख का सीरप!

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:47 PM (IST)

रामपुर में कोडीन सीरप की अवैध खरीद-फरोख्त तेजी से बढ़ रही है, जिसका इस्तेमाल दवा से ज्यादा नशे के लिए ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. सबसे ज्यादा रामपुर में हो रही खपत, एक साल में पकड़े गए 24 आरोपितों में मुरादाबाद के 10 शामिल

जागरण संवाददाता, रामपुर। सरकार की सख्ती के बावजूद जिले में कोडीन सीरप की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त का धंधा बंद नहीं हो पा रहा। दवा के बजाय नशे के लिए इसका अधिक इस्तेमाल होने से यह सीरप इतना अधिक डिमांड में है कि चोरी-छिपे बेचा जा रहा है। इसे मुरादाबाद से चोरी-छिपे लाकर यहां नशा करने वालों और दवा विक्रेताओं को बेचा जा रहा है।

औषधि विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक नही लग पा रही है और जब तक पता चलता है, तब तक हजारों बोतल कोडीन सीरप खप चुका होता है। पिछले एक साल की बात करें तो पुलिस ने 24 लोगों को कोडीन सीरप की अवैध बिक्री के आरोप में जेल भेजा है।

इनमें 10 मुरादाबाद के हैं। पुलिस की पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि मुरादाबाद इसका बड़ा सप्लायर है। वहां से ही कोडीन सीरप यहां लाकर खपाया जा रहा है। छह माह में 50 लाख से अधिक का कोडीन सीरप जिले में खपाए जाने का अनुमान है।

छह अगस्त को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को कोडीन सीरप के साथ पकड़ा था। पकड़े आरोपितों में एक मुरादाबाद के मुगलपुरा का रय्यान था। उसके पास से 103 बोतलें कोडीन युक्त सीरप की मिली थीं।

17 अगस्त सिविल लाइंस पुलिस ने मुरादाबाद के थाना गलशहीद के मुहल्ला असालतपुर निवासी मोहम्मद कैफ और जैब आलम को कोडीन युक्त सीरप की एक हजार बोतल के साथ पकड़ा था। दोनों सीरप को मुरादाबाद से रामपुर लेकर आ रहे थे।

12 अप्रैल 2026 को नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से 15 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाएं मिली थीं।

पकड़े लोगों में मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के चमरुआ गांव का जिशान और नागफनी थाना क्षेत्र के मुहल्ला गुड़िया बाग नवाबपुरा गली दो का अक्षय थे।

26 मई 2026 को थाना सैफनी थाना पुलिस ने बिलारी-सैफनी रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार दो लोगों को कोडीन युक्त सीरप के साथ पकड़ा था। पकड़े गए युवक मुरादाबाद के बिलारी के फहीम और जुबेर थे।

टीम को कार से पांच पेटियों में रखे 500 कोडीन सीरप की बोतलें बरामद हुईं थीं। 24 जून 2026 को शहजादनगर पुलिस ने तीन युवकों को कोडीन युक्त सीरप के साथ पकड़ा था। उनके पास से 869 बोतल कोडीन युक्त सीरप मिला था। इनमें एक आरोपित मुरादाबाद के कुंदरकी का वसीम अहमद था।

यह भी पढ़ें- ‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा...’ रामपुर में फिर ताजा हुआ पुराना ज़ख्म, सपा सांसद और भाजपा नेता आमने-सामने