विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में महिला डिग्री कॉलेज में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने से हड़कंप, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:12 AM (IST)

रामपुर के एक महिला डिग्री कॉलेज में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने से छात्राओं और स्टाफ में दहशत फैल गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नाग-नागिन का जोड़ा महिला डिग्री कॉलेज में दिखा।

  2. छात्राओं और स्टाफ में दहशत, वन विभाग ने पकड़ा।

  3. एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू।

जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित जमीनगंज के पास महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं की कक्षा के दौरान अचानक नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

कॉलेज परिसर में दोनों नाग-नागिन के घूमने से छात्राओं और स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने राहत की सांस ली।

नाग-नागिन दिखने के बाद कॉलेज प्रबंधक एचआई रिजवी ने मामले की जानकारी वन रेंजर विजय सिंह को दी। वन रेंजर ने तत्काल वन दारोगा नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी।

वन विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर में तलाश शुरू की। इस दौरान नाग केंचुली में कैद मिला, जबकि नागिन एक बिल में घुस गई थी।

टीम ने काफी मशक्कत के बाद नागिन को भी सुरक्षित पकड़ लिया। वन दारोगा नरेश कुमार ने बताया कि नाग-नागिन के जोड़े को सुरक्षित पीपली वन में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- VIDEO: सांप का हैरान करने वाला रेस्क्यू! नागिन को लगाया सरसों का तेल और खींचकर निकाला फंसा हुआ लोहे का छल्ला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।