विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में भैया दूज पर बहनों के लिए उपहारों की सजी थाली, बनारसी, चंदेरी और बांधनी साड़ियों से गुलजार हुआ बाजार

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:01 AM (IST)

भैया दूज के अवसर पर भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए बनारसी, चंदेरी और बांधनी जैसी विभिन्न प्रकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भैया दूज पर बहनों के लिए साड़ियों की खरीदारी तेज।

  2. बनारसी, चंदेरी, पटोला जैसी विभिन्न साड़ियों की मांग।

  3. बाजार में 500 से हजारों की रेंज में साड़ियां उपलब्ध।

संवाद सहयोगी, रामपुर। भैया दूज पर बहन के माथे पर तिलक सजाने के साथ उसे पसंदीदा उपहार देने की तैयारी भी चल रही है। इस बार भाइयों के उपहारों में साड़ियां खास जगह बना रही हैं। बहनों को कुछ खास देने के लिए भाई बाजार पहुंचकर बनारसी, चंदेरी, पटोला और बांधनी साड़ियों की तलाश कर रहे हैं। कोई बहन की पसंद का रंग चुन रहा है तो कोई आकर्षक डिजाइन और नई वैरायटी को प्राथमिकता दे रहा है। त्योहार को देखते हुए कपड़ा कारोबारियों ने भी दिल्ली, सूरत, जयपुर और इंदौर से साड़ियों की नई रेंज मंगाई है।

दुकानों पर पारंपरिक सिल्क से लेकर डिजाइनर और पार्टी वियर साड़ियों तक के विकल्प उपलब्ध हैं। दीपावली के बाद अब बाजार में भैया दूज की खरीदारी का रंग चढ़ने लगा है। भाई अपनी बहनों को ऐसा उपहार देना चाहते हैं, जो उनके लिए उपयोगी होने के साथ यादगार भी बने। इसी वजह से साड़ी की दुकानों पर पुरुष ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। बहनों की पसंद को ध्यान में रखकर हल्के रंगों से लेकर गहरे और आकर्षक रंगों की साड़ियां सजाई गई हैं। पांच सौ रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की रेंज में साड़ियां उपलब्ध हैं।

बनारसी सिल्क, चंदेरी, पटोला प्रिंट, बांधनी, लहरिया, माहेश्वरी और गडवाल साड़ियों की अलग-अलग वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, सीक्वेंस वर्क, एंब्रॉयडरी और डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। हल्की और आरामदायक साड़ियों के साथ पारंपरिक डिजाइन की मांग भी बनी हुई है। दुकानदारों ने त्योहार के मद्देनजर हर बजट और पसंद के अनुसार स्टॉक तैयार किया है।

साड़ी के अलावा बहनों के लिए सूट, शरारा, डिजाइनर कुर्ती और टॉप की भी खरीदारी हो रही है। रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर इंडियन से लेकर वेस्टर्न परिधानों की नई रेंज उपलब्ध है। व्यापारियों को उम्मीद है कि भैया दूज तक बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।

पांच सौ रुपये से लेकर हजारों तक की रेंज
भैया दूज पर बहनों के लिए उपहार खरीदने वाले भाइयों को बाजार में हर बजट के विकल्प मिल रहे हैं। पांच सौ से दो हजार रुपये तक की साड़ियों के साथ बनारसी, चंदेरी और डिजाइनर सिल्क की महंगी वैरायटी भी उपलब्ध है। दुकानदारों ने अलग-अलग रंग, प्रिंट और डिजाइन की साड़ियां सजाई हैं।

साड़ी के साथ सूट और कुर्ती भी पसंद
बहनों को उपहार देने के लिए साड़ियों के साथ सूट, शरारा और डिजाइनर कुर्ती की भी खरीदारी हो रही है। फैंसी कुर्ती, एंब्रॉयडरी सूट और पार्टी वियर परिधानों की अच्छी रेंज बाजार में है। युवतियों की पसंद को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने नए डिजाइन मंगाए हैं।

भैया दूज को लेकर बहनों के लिए साड़ी खरीदने वाले ग्राहक आ रहे हैं। बनारसी, चंदेरी और बांधनी के साथ डिजाइनर साड़ियों की नई वैरायटी मंगाई गई है। हर बजट में विकल्प उपलब्ध हैं।- सुनील अग्रवाल, साड़ी विक्रेता

भाई अपनी बहनों की पसंद के अनुसार साड़ियां खरीद रहे हैं। हल्की और आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियों के साथ सिल्क की भी मांग है। त्योहार को देखते हुए बाजार में अच्छी वैरायटी रखी गई है।- शोभित गुप्ता, साड़ी विक्रेता

इस बार साड़ियों में कई नई डिजाइन उपलब्ध हैं। भैया दूज पर उपहार देने के लिए भाई अलग-अलग रंग और पैटर्न की साड़ियां पसंद कर रहे हैं। बनारसी और डिजाइनर साड़ियों की अच्छी रेंज है।- शोभित गुप्ता, साड़ी विक्रेता

यह भी पढ़ें- रामपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।