विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर आजम खां का तंज, कहा- 'हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती'

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:01 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि 'हमारे ...और पढ़ें

रामपुर में गुरुवार को सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते मोहम्मद आजम खां। जागरण

रामपुर में गुरुवार को सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते मोहम्मद आजम खां। जागरण

जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां गुरुवार को दिन भर घर में आराम करने के बाद शाम को मीडिया से मिले। घर के पास सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उनसे एआइएमआइएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन पर मीडिया ने सपा नेता आजम खां से सवाल किया।

इस पर आजम ने कहा कि अभी हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। हमारे यहां पुलाव पसंद किया जाता है और मटन बिरयानी पसंद की जाती है।

बोले, दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता है। इसके लिए मौलवियत की डिग्री चाहिए। फतवा देने के लिए मुफ्ती की डिग्री चाहिए। उन्हें बैरिस्टर कह सकते हैं।

स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र में ओवैसी ने जनसभा में आजम खां के लिए दुआ की थी, इस सवाल पर बोले- मैं उनका शुक्रगुजार हूं। चार कदम पर मेरा घर था। मुफ्त का टेलीफोन था। मेरी बीबी से खैरियत पूछ सकते थे। तशरीफ ला सकते थे।

वो दुआ नहीं थी, बल्कि मेरे दुश्मनों के लिए दवा थी। आजम खां के बयान को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जब चंद्रशेखर से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता पक्ष से है, विपक्ष के साथ नहीं।

यह भी पढ़ें- 'परिवार समेत इच्छा मृत्यु दें या देश छोड़ने की इजाजत...', जेल से बाहर आकर आजम खां का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।