विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डासना जेल से बाहर आते ही दिखा 'आजम' का जलवा, 50 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे रामपुर

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:57 PM (IST)

सपा नेता आजम खां डासना जेल से रिहा होकर 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचे। उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

रामपुर में समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते आजम खां

रामपुर में समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते आजम खां

जागरण संवाददाता, रामपुर। डासना जेल से सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे रिहा हो गए। जेल के बाहर आने पर उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। रामपुर से भी कई समर्थक उन्हें लेने गाजियाबाद तक पहुंच गए।

रात करीब 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ आजम खां जेल रोड स्थित अपने घर के पास पहुंचे, जहां पहले से सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। आजम खां की झलक देखते ही भीड़ ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर उनका इस्तकबाल किया। इससे पहले गाजियाबाद से जब उनका काफिला निकला तो रास्ते में भी जगह-जगह समर्थक और सपाई उनकी झलक पाने के लिए खड़े मिले। खासकर टोल प्लाजा पर समर्थकों ने उनके काफिले को घेर लिया।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 10.21

आजम खां ने गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर समर्थकों का आभार जताया। इस दौरान समर्थकों ने आजम खां जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। आजम खां को लेने उनके दोनों बेटे अदीब और पूर्व विधायक अब्दुल्ला भी पहुंचे थे।

उनके पीछे समर्थकों की 50 से अधिक गाड़ियों का काफिला चल रहा था। घर से पहले मुमताज पार्क के सामने पहुंचने पर सैकड़ों समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेरकर जिंदाबाद के नारे लगाए। आजम खां ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

बड़ी तादात में मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी तादात में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में लगे रहे। आजम खां को लेने यहां से जाने वाले सपाइयों में प्रदेश सचिव ठाकुर ओमेंद्र सिंह चौहान, सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- आजम खान के मुकदमों का पूरा हिसाब: अब तक 16 मामलों में आया फैसला, जानिए कितनों में मिली सजा और कितनों में हुए बरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।