विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खान की अभी और बढ़ सकती हैं मुश्‍क‍िलें, किसानों की जमीनें कब्जाने के मामलों में छह जून को हाेगी सुनवाई

Published: Fri, 31 May 2024 10:13 AM (IST)

आजम खान पर वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें 27 मामले अजीमनगर थाना क्षेत्र में दर्ज ...और पढ़ें

आजम खां पर वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
आजम खां पर वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

जागरण संवाददाता, रामपुर। आलियागंज के किसानों की जमीनें कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने के मामलों में सपा नेता आजम खान समेत 12 लोगों पर आरोप तय हो चुके हैं। गुरुवार से गवाही की प्रक्रिया आरंभ होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए छह जून निर्धारित की है।

इन मुकदमों में आजम खान के अतिरिक्त पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा, उनके बड़े बेटे अदीब, छोटे बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला, बहन निकहत अखलाक, चमरौआ के विधायक नसीर खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, तत्कालीन अजीमनगर थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह, लेखपाल आंनदवीर सिंह, जकी उर रहमान सिद्दीकी, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी और फसीह जैदी आरोपित बनाए गए हैं।

2019 में आजम पर दर्ज क‍िए गए थे ताबड़तोड़

आजम खान पर वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें 27 मामले अजीमनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुए, जो आलियागंज के किसानों ने दर्ज कराए थे। इनमें आरोप है कि आजम खां, आले हसन और कुशलवीर सिंह ने किसानों को जबरन उनकी जमीनों को जौहर यूनिवर्सिटी के लिए देने का दबाव बनाया। इसके लिए उन्हें जबरन हवालात में बंद रखा गया। उन्हें चरस व स्मैक के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

इसके बाद भी बैनामा न करने पर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया गया। इन मामलों की जांच कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इन सभी मामलों में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने आरोप तय कर दिए हैं। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी के अनुसार अब गवाही होनी है। गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब छह जून को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Azam Khan: आजम खान को बड़ा झटका, डूंगरपुर प्रकरण में 10 साल की सजा

यह भी पढ़ें: UP News: सात माह 11 दिन बाद जेल से रिहा हुईं आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा, इस मुकदमे में मिली है सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।