विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां के खिलाफ किसानों की जमीनें कब्जाने के मामले में सुनवाई टली, अब 30 नवंबर को होगी हियरिंग

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:55 AM (IST)

अधिवक्ताओं के निधन के कारण सपा नेता आजम खां के खिलाफ किसानों की जमीनें कब्जाने के मामले की सुनवाई टल ...और पढ़ें

सपा नेता आजम खां। (तस्वीर- फाइल)

सपा नेता आजम खां। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. अधिवक्ताओं के निधन से आजम खां मामले की सुनवाई टली।

  2. किसानों की जमीनें कब्जाने के आरोप में आजम खां पर केस।

  3. जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन हड़पने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। दो अधिवक्ताओं के निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक स्वरूप कार्य नहीं किया, जिसके चलते सपा नेता आजम खां के खिलाफ किसानों की जमीनें कब्जाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

आजम खां पर वर्ष 2019 में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें 27 मामले अजीमनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुए, जो आलियागंज के किसानों ने दर्ज कराए थे।

इनमें आजम खां के अतिरिक्त पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा, उनके बड़े बेटे अदीब, छोटे बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला, बहन निखत अखलाक, चमरौआ के विधायक नसीर खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, तत्कालीन अजीमनगर थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह, लेखपाल आनंदवीर सिंह, जकीउर्रहमान सिद्दीकी, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी और फसीह जैदी आरोपित बनाए गए हैं।

आरोप है कि आजम खां, आले हसन और कुशलवीर सिंह ने किसानों को जबरन उनकी जमीनों को जौहर यूनिवर्सिटी के लिए देने का दबाव बनाया। इसके लिए उन्हें जबरन हवालात में बंद रखा गया। उन्हें चरस व स्मैक के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद भी बैनामा न करने पर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया गया।

इन मामलों की जांच कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। सभी मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सभी 27 मामलों की एक साथ सुनवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 426.46 करोड़ के घोटाले में फंसें आजम खां, गाजियाबाद कोर्ट ने 4 दिन की ED रिमांड पर भेजा; 5 शर्तें भी रखीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।