विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब्दुल' का मतलब अल्लाह बताकर घिरे आजम खां, विवाद बढ़ा तो सफाई में बोले- जुबान फिसल गई थी

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:48 PM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के 'अब्दुल' को अल्लाह बताने वाले बयान पर सियासी विवाद गहरा गया, जिसके बाद उन्होंने जुबान फिसलने की बात कहकर सफाई दी। यह विवाद असदुद्दीन ओवैसी के 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा' वाले बयान से शुरू हुआ था।

लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते मोहम्मद आजम खां। स्रोत. इंटरनेट मीडिया

लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते मोहम्मद आजम खां। स्रोत. इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. ‘अब्दुल दरी बिछाएगाा’ पर तेज हुई सियासत

जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच ‘अब्दुल’ शब्द को लेकर शुरू हुई सियासी जंग ने नया मोड़ ले लिया है। ओवैसी के ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा’ वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए आजम खां ने पहले अब्दुल को अल्लाह का नाम बता दिया था। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनसे बोलने में गलती हुई थी। उनकी जुबान फिसल गई थी।

18 अक्टूबर को असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में एक जनसभा के दौरान कहा था कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि नेता बनेगा और विधायक-सांसद बनेगा।

उनका निशाना मुस्लिम समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने और उसे केवल चुनावी भीड़ तक सीमित रखने वाली राजनीति पर था। जेल से बाहर आने के बाद आजम खां ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने ओवैसी से अल्लाह की बारगाह में माफी मांगने की बात कही। तर्क दिया कि अब्दुल शब्द को मुसलमानों की बेइज्जती के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अब्दुल का अर्थ अल्लाह बताया था।

इसको लेकर विपक्ष के लोगों ने आजम पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। कहा कि अब उनकी याददाश्त गड़बड़ हो गई है, इसीलिए वह अब्दुल का अर्थ अल्लाह बता रहे हैं।

इसकी भनक लगने पर सतर्क हुए आजम खां ने सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से गलती से निकल गया था कि अब्दुल अल्लाह का नाम है। उस समय वह काफी परेशान थे और उनकी सेहत भी ठीक नहीं थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब्दुल स्वयं अल्लाह का नाम नहीं है, बल्कि अल्लाह के नाम के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस गलती के लिए उन्होंने अल्लाह से माफी मांग ली है। इसके साथ ही आजम खां ने ओवैसी की राजनीतिक हैसियत पर भी सवाल उठाए।

कहा कि जिनके अपने राज्य में चार विधायक हैं, वे उत्तर प्रदेश की 405 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। आजम खां और ओवैसी के बीच यह बयानबाजी केवल एक शब्द तक सीमित नहीं है।

इसके पीछे उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं के बीच राजनीतिक प्रभाव और नेतृत्व की लड़ाई भी दिखाई दे रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा, एआइएमआइएम और चंद्रशेखर आजाद की राजनीति के बीच मुस्लिम मतदाताओं को लेकर नए समीकरण बनने की संभावना है।

सपा के घोषणापत्र पर मशविरे को आजम लखनऊ रवाना

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र तैयार हो रहा है। इस पर मशविरा देने को वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां बुधवार को लखनऊ रवाना हो गए।

वह अपने साथ बेटे अब्दुल्ला को भी ले गए हैं। लखनऊ रवाना होने से पूर्व उन्होंने सपा की ओर से पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर कहा कि बड़े लोग सब तय कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...', ओवैसी पर तंज कसने वाले आजम खां कैसे बदलेंगे UP की 20 सीटों का समीकरण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।