विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 से पहले पश्चिमी यूपी में बढ़ी हलचल: अब नगीना के मैदान में चंद्रशेखर और ओवैसी को सीधी चुनौती देंगे आजम खां

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:55 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को चुनौती देने नगीना जाएंगे। उन्होंने चंद्रशेखर के मुस्लिम वोटों से सांसद बनने पर तंज कसा और 2027 से पहले सपा के लिए मुस्लिम राजनीति में सक्रियता बढ़ाएंगे।

आजम खां, चंद्रशेखर और ओवैसी

आजम खां, चंद्रशेखर और ओवैसी

HighLights

  1. नगीना से ही बिगुल फूंकने का किया एलान, कहा- मुसलमानों के वोट से ही चंद्रशेखर हुए एमपी

अनिल अवस्थी, रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को चुनौती देंगे। उन्होंने जल्द ही नगीना जाने का एलान भी किया है। मुसलमानों के वोट से ही चंद्रशेखर के सांसद बनने की बात कही। साथ ही इसके लिए मुस्लिम मतदाताओं पर तंज भी कसे।

लगभग साल भर जेल में बिताने के बाद बाहर आए सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां अब पूरी तरह सियासी लय में आ गए हैं। रामपुर के लोगों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं कहकर वह पहले ही असदुद्ददीन ओवैसी को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।

अब उनके निशाने पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी आ गए हैं। एक साक्षात्कार में आजम खां ने कहा कि चंद्रशेखर मुसलमानों के वोटों से एमपी हुए हैं।

वह उनके संसदीय क्षेत्र नगीना में जाकर मुसलमानों का शुक्रिया अदा करेंगे कि भाई तुमने खंजर दे दिया मेरे दिल में उतारने के लिए। इससे यह साफ हो गया कि वह जल्द ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर और ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

करीब दो साल बाद सक्रिय राजनीति में वापसी कर रहे आजम खां के सामने अब सिर्फ रामपुर में अपना राजनीतिक प्रभाव दोबारा स्थापित करने की चुनौती नहीं है, बल्कि पश्चिमी उप्र में मुस्लिम राजनीति की दिशा और नेतृत्व को लेकर भी अहम सवाल खड़े हो गए हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी सक्रियता समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसका प्रभाव पश्चिम उत्तर प्रदेश के रामपुर की सभी पांचों, मुरादाबाद की तीन, संभल की दो विधानसभा सीटों के अलावा सरधना, किठौर, मेरठ शहर, कैराना, नगीना सहित 20 से अधिक सीटों पर देखा जा सकता है।

इन क्षेत्रों में मुस्लिम वोटबैंक निर्णायक स्थिति में है। कई सीटों पर आजम का सीधा दखल भी माना जाता है। एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठन के एलान से समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही थीं।

मगर आजम के आने से सपा को राहत मिल गई है। ओवैसी के अब्दुल दरी बिछाएगा वाले वक्तव्य से मुसलमानों में आया जोश आजम के तंज भरे बयानों के आगे ठंडा पड़ता जा रहा है।

आजम का मीडिया के सामने दिया गया बयान ‘दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता...रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...।’ इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पीडीए के नाम पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकाें को अपने पाले में खींचने के भरसक प्रयास में जुटे हैं। इस बीच पश्चिम में आजम खां के मोर्चा संभालने से उन्हें बड़ी राहत मिलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- 'रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...', ओवैसी पर तंज कसने वाले आजम खां कैसे बदलेंगे UP की 20 सीटों का समीकरण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।