348 दिनों का इंतजार... और सिर्फ 15 मिनट की रिहाई! छह वर्षों में आजम खान चौथी बार हुए गिरफ्तार
आजम खान 348 दिन जेल में बिताने के बाद रिहा हुए, लेकिन 15 मिनट बाद ही ईडी ने उन्हें दोबारा ...और पढ़ें

आजम खान
HighLights
बाहर रिहाई का इंतजार कर रहे समर्थक भी हुए मायूस
जागरण संवाददाता, रामपुर। वस्ल (मिलन) का दिन और इतना मुख़्तसर (छोटा या संक्षिप्त), दिन गिने जाते थे जिस दिन के लिए। मशहूर शायर अमीर मीनाई की गजल का यह शेर आजम खान की बार-बार जेल से रिहाई पर चरितार्थ हो रहा है। इससे पहले करीब दो साल सीतापुर जेल में बिताने के बाद रिहा हुए तो उनकी आजादी दो माह तक ही रही।
इसके बाद दोबारा जेल जाना पड़ा। इस बार परिवार से मिलन की आस में एक-एक करके 348 दिन जेल में बिता दिए और शनिवार को जब रिहा हुए तो 15 मिनट बाद ही दोबारा गिरफ्तार कर लिए गए।
वैसे तो आजम खान का जेल आना-जाना नई बात नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद वह कई बार जेल जा चुके हैं। साल 2019 से आजम खान व उनके परिवार पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हुए।
इन्ही मुकदमों में आजम खान को जेल जाना पड़ रहा है। पहली बार 26 फरवरी 2020 को आजम खां ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पत्नी पूर्व सांसद डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर 20 मई 2022 को तीनों रिहा हो गए थे। इसके बाद दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को तीनों को सात साल कारावास की सजा हुई। तीनों को दोबारा जेल भेजा गया।
पहले उन्हें रामपुर जिला कारागार में रखा। बाद में सुरक्षा कारणों से आजम खान को सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई की जेल में शिफ्ट कर दिया था। सीतापुर जेल से आजम खान 23 माह बाद 23 सितंबर 2025 को जमानत पर रिहा हुए थे।
हालांकि वह 54 दिन बाद ही जेल से बाहर रहे। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में फैसला आ गया। आजम खान और अब्दुल्ला को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने सात साल के कारावास की सजा सुनाई।
हालांकि अभियोजन की ओर से सेशन कोर्ट में अपील के बाद आजम खान की सजा को बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था। 29 अक्टूबर 2026 को दो पैन कार्ड में आजम खान और अब्दुल्ला की जमानत मंजूर हो गई।
इसके बाद स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी थी। शनिवार शाम करीब सात बजे आजम खान जेल से रिहा होकर बाहर आए। ईडी ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- रामपुर जेल से रिहा होने से ठीक पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, अब्दुल्ला जेल से बाहर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।