विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Azam Khan︙ सपा के बड़े नेता के गले की फांस बन रहा मुकदमा, पूरे परिवार पर लगा है आरोप, तय हो गई अगली तारीख

Published: Sat, 03 Feb 2024 05:26 PM (IST)

Azam Khan - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां व अन्य आरोपियों पर शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में ...और पढ़ें

Azam Khan︙ सपा के बड़े नेता के गले की फांस बन रहा मुकदमा
Azam Khan︙ सपा के बड़े नेता के गले की फांस बन रहा मुकदमा

जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां व अन्य आरोपियों पर शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को लेकर अभियोजन की आपत्ति पर बहस शुरू हो गई है। पहले दिन पांच आरोपियों के अधिवक्ताओं ने बहस की। 

शेष आरोपियों के अधिवक्ताओं की बहस होनी बाकी है, जिसके लिए न्यायालय ने आठ फरवरी नियत कर दी है। वर्ष 2019 में आजम खां के खिलाफ ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें अजीमनगर थाने में शत्रु संपत्ति कब्जाने के भी मामले हैं। 

इन मुकदमों में आरोप है कि आजम खां ने शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया। आजम खां जौहर ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। पुलिस ने जांच पूरी कर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों समेत 15 के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए थे। 

नामजद आरोपियों में आजम खां के अलावा उनके बड़े बेटे अदीब आजम, छोटे बेटे अब्दुल्ला, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, मुख्ताक अहमद सिद्दीकी, निकहत अफलाक, याहूदा मान सिद्दीकी आदि हैं। 

मामले की सुनवाई एमपीए-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। आरोपियों ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से आरोप पत्र पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर अभियोजन की ओर से आपत्ति की गई। 

शनिवार को आपत्ति पर पांच आरोपियों के अधिवक्ताओं ने बहस की। मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया। इस मामले में बहस अभी जारी है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अभी बाकी आरोपियों के अधिवक्ताओं को बहस करनी है, जिसके लिए न्यायालय ने आठ फरवरी नियत की है।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास पर गैंगस्टर का मुकदमा, अब पुलिस करेगी यह कार्रवाई

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर सीट के लिए भाजपा का घर-घर दांव, विपक्ष को गठबंधन की लॉटरी का इंतजार