विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुप्रिया पटेल के दौरे से पहले रामपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्वार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:47 AM (IST)

अनुप्रिया पटेल के आगमन से पहले प्रशासन ने स्वार, रामपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे से ...और पढ़ें

नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान।

नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान।

HighLights

  1. अनुप्रिया पटेल के आगमन से पहले अभियान

  2. स्वार की सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण

  3. करीब दो दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त

संवाद सहयोगी, स्वार (रामपुर)। नगर की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। वहीं नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन भी बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। चार नवंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वार आगमन को देखते हुए सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 

इस दौरान सड़क किनारे फल के ठेले और फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाया गया। पालिका कर्मियों ने करीब दो दर्जन दुकानदारों का थोड़ा थोड़ा अतिक्रमण की जद में आने वाला सामान जब्त कर लिया।

दो दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त

सोमवार दोपहर एसडीएम राजकुमार भास्कर, कोतवाली प्रभारी पंकज पंत और अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार पालिका टीम के साथ सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने स्वार-रामपुर, स्वार-बाजपुर और स्वार-बिलासपुर मार्ग पर सड़क किनारे ठेले और फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया। साथ ही दुकानदारों को तत्काल अपना सामान हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान पालिका कर्मियों ने करीब दो दर्जन दुकानदारों का बैनर, छंटिया, फड़ आदि सामान जब्त कर लिया।

अधिशासी अधिकारी ने दी चेतावनी

अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम, गर्मी-बारिश के बाद अब सात दिनों तक छाएगा कोहरा; रहें सावधान

यह भी पढ़ें- मथुरा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष मुठभेड़ में घायल, ऑडियो में कहा था- 4-5 मर्डर और होने हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।