विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गरीब और कमजोरों की मजबूत आवाज बनी अपना दल (S)', स्थापना दिवस पर बोलीं अनुप्रिया पटेल

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:07 PM (IST)

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) गरीबों और कमजोरों की आवाज बन गया है, जिसका जनाधार लगातार बढ़ ...और पढ़ें

रामपुर के स्वार में पत्रकारों से बात करतीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।

रामपुर के स्वार में पत्रकारों से बात करतीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।

जागरण संवाददाता, रामपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब और कमजोर वर्गों की आवाज बनी है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश में पार्टी के 13 विधायक हैं। यह ऐसा संगठन है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को सम्मान और भागीदारी देने का प्रयास किया जाता है।

बुधवार को अपना दल (एस) का स्थापना दिवस स्वार स्थित डाक बंगले में धूमधाम से मनाया गया। इसमें अनुप्रिया पटेल के साथ प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि चार नवंबर 1995 को अपना दल की स्थापना हुई थी। पार्टी के संस्थापक डाॅ. सोनेलाल पटेल ने संगठन को खड़ा करने के लिए लंबा संघर्ष किया था।

उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का काम अपना दल (एस) कर रहा है। पार्टी ने हमेशा गरीब, कमजोर, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की आवाज उठाने का काम किया है।

कार्यक्रम में संगठन की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान अपना दल से ही स्वार-टांडा विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि उन्होंने स्वार और टांडा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है।

दोनों क्षेत्रों में बाईपास निर्माण से लेकर सड़कों के निर्माण और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कराया गया है। कहा कि अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जिसमें प्रत्येक समाज के लोगों को सम्मान दिया जाता है। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में जननायक एक्सप्रेस में हादसा: खिड़की के पास बैठे मासूम के चेहरे पर उछलकर लगा पत्थर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।