विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक रोका, रेलवे के कर्मचारियों ने बताई ये बड़ी वजह

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:29 PM (IST)

गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार को ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक कार्य के कारण कुछ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पर रोकी गई।

  2. मानिकपुर-फाफामऊ रेलखंड पर ट्रैक कार्य के कारण रुकावट।

  3. यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति से अवगत कराया।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार को ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ देर के लिए रोका गया। बताया गया कि मानिकपुर से फाफामऊ के मध्य रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण ट्रेन काे ऊंचाहार स्टेशन पर रोककर ट्रैक पर कार्य पूरा होने का इंतजार किया गया।

ट्रेन के स्टेशन पर रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति रही। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की ओर से यात्रियों को ट्रैक पर चल रहे कार्य की जानकारी दी गई। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को प्रयागराज की ओर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मो. इजहार कलीम अहमद का कहना है कि मानिकपुर-फाफामऊ रेलखंड पर अलग-अलग स्थानों पर रेलवे का काम चलने के कारण ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 75 लाख दीयों से जगमग होगा औरैया, जिले के स्कूल-कॉलेजों और टूरिस्ट प्लेसों को रोशन करने का प्लान तैयार

इसी क्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस को भी ऊंचाहार में रोकना पड़ा। जिसके लोको पायलट व गार्ड को मेमो के माध्यम से सूचना दी गई।