होली में घर जाना होगा आसान, UP रोडवेज दिल्ली समेत इन रूटों पर बढ़ाएगा बसों के फेरे
रोडवेज ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। रायबरेली डिपो से दिल्ली समेत लंबे और ...और पढ़ें

HighLights
होली पर यात्रियों के लिए रोडवेज की विशेष तैयारी।
दिल्ली समेत लंबे व ग्रामीण रूटों पर बढ़ेंगे फेरे।
ट्रेनों में वेटिंग के कारण बसों पर विशेष जोर।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। होली मनाने घर आने और जाने वाले परदेसियों को परेशान नहीं होन पड़े, उन्हें बसों में धक्का मुक्की का सामना न करने पड़े, इसके लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। होली के पर्व को लेकर रोडवेज के प्रतापगढ़ डिपा से इस बार लंबे रूट पर भी यहीं की बसों को पर्व पर फेरे बढ़ाकर स्पेशल के रूप में उन्हें संचालन किया जाएगा।इसके अलावा लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
चार मार्च को होली है। परिवहन निगम डिपो में कुल 173 बसें हैं। इनमें निगम की 99 व अनुबंधित 74 बसें हैं। पर्व को लेकर रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। इससे रोडवेज बस यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
होली पर इस बार परदेसियों को घर पहुंचने में फिलहाल परेशानी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग है। लंबी रूट दिल्ली पर आठ बसें चलाई जा रही हैं,होली के चार दिन पहले इस रूट पर 40 के तकरीबन अन्य बसें संचालित की जाएंगी।
बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
इस रूट पर डिपो की ही अन्य रूट की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ,कानपुर मार्ग यात्रियों का अधिक आवागमन होने पर विशेष नजर रहेगा।इसके साथ ही जिले के ग्रामीणांचल पर भी बसों के फेरे जरूरत के अनुसार बढ़ाए जाएंगे। इससे परदेसियों को काफी सहूलियत मिलेगी । तो वहीं इस पहल से निगम की आमदनी भी बढ़ेगी।
इस दौरान चालक-परिचालक के साथ ही कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक रहेगी। कंट्रोलरूम से लेकर अन्य तैयारियों में डिपो के जिम्मेदार जुट गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि डिपो से बसों का रूटचार्ट व कर्मचारियों की ड्यूटी समेत अन्य बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
यह भी पढ़ें- हाउस टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया कुर्की का चाबुक, 19 बिल्डिंग और 32 दुकानें सील
जिन्होंने बताया कि दिल्ली रूट पर संचालित बसों के अतिरिक्त 40 के तकरीबन बसें चलाई जाएंगी। अन्य लंबे रूट के साथ ही ग्रामीणांचल के रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है।
