हाउस टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया कुर्की का चाबुक, 19 बिल्डिंग और 32 दुकानें सील
लखनऊ नगर निगम ने गृहकर बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जोन-आठ में 19 भवनों को सील किया गया, जिन ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ नगर निगम ने गृहकर बकाएदारों पर चलाया अभियान।
जोन-आठ में 19 भवन और मीरबाई मार्ग पर 32 दुकानें सील।
कुल ₹20.45 लाख से अधिक बकाया गृहकर वसूल किया गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गृहकर बकाएदारों के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश परगृहकर बकाएदारों के विरुद्ध कुर्की भी हुई। नगर निगम जोन-आठ क्षेत्र में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई, इब्राहिमपुर द्वितीय और राजा बिजली पासी प्रथम के अंतर्गत कुल 19 भवनों में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
इन भवनों पर कुल बकाया गृहकर राशि 27,97,045 रुपये था। 11 भवनों से 9,45,505 रुपये की धनराशिजमा कराई गई, जबकि शेष बकाएदार प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पर बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लीज पर जमीन देंगे किसान; टीम गठित
विकास सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय, कर अधीक्षक राम अचल, राजस्व निरीक्षक राजा भैया शामिल थे। वहीं मीरबाई मार्ग के हरि प्लाजा की राजस्व निरीक्षक देवीशंकर दुबे ने 32 दुकाकों को सील किया और 11 लाख जमा कराए गए।
