विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई जाने को लखनऊ के स्कूल से भागे तीन बच्चे बरामद

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 11:22 AM (IST)

स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ के सिपाहियों ने ट्रेन के लगेज वैन में तीन बच्चों को सवार देखा, इस पर उनसे पूछताछ की।

मुंबई जाने को लखनऊ के स्कूल से भागे तीन बच्चे बरामद
मुंबई जाने को लखनऊ के स्कूल से भागे तीन बच्चे बरामद

रायबरेली (जागरण संवाददाता)। घर में बिना बताए माया नगरी कही जाने वाली मुंबई की सैर करने स्कूल से भागे तीन बच्चों को रायबरेली में आरपीएफ ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतार लिया। सभी बच्चे लखनऊ के रहने वाले हैं। वे ट्रेन के लगेज वैन में सवार थे। आरपीएफ की सूचना पर परिवारीजन यहां पहुंचे जिन्हें बच्चे सुपुर्द कर दिए गए।

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की शाम लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही थी। ट्रेन रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ के सिपाहियों ने ट्रेन के लगेज वैन में तीन बच्चों को सवार देखा। इस पर उनसे पूछताछ की। सभी स्कूल की ड्रेस में थे और स्कूल का बैग साथ लिए हुए थे।

बच्चों के पास न तो टिकट था और न ही घर का कोई सदस्य ही उनके साथ मिला। इस पर तीनों बच्चों को आरपीएफ थाने लाया गया। जहां पूछताछ में तीनों ने मुंबई घूमने जाने के लिए स्कूल से भागने की बात बताई। इस पर आरपीएफ ने बच्चों से घर के मोबाइल नंबर लेकर परिवारीजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: सेना भर्ती में असफल हुआ युवक तो तोड़ दी मंदिर में रखीं भगवान की मूर्तियां

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि ट्रेन से उतारे गए बच्चों में सत्यम (13) निवासी मकबूलगंज लखनऊ, आदित्य सोनकर (15) निवासी लालकुंआ सद्दन बाग लखनऊ और रिषम (14) निवासी मकबूल गंज लखनऊ शामिल हैं। घर वालों के आने पर पूरी छानबीन के बाद बच्चे उनके सुपुर्द कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: आतंक का पर्याय बने डकैत ललित ने तीन लोगों को जिंदा जलाया