एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव का रायबरेली में भव्य स्वागत, रेलवे में महिला भागीदारी को बताया जरूरी
एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव का रायबरेली पहुंचने पर रेलकर्मियों ने जोरदार स्वागत किया।

रेलवे में महिलाओं की भागीदारी और अपने अनुभवों पर चर्चा की, जिससे साथी लोको पायलटों में उत्साह दिखा।
HighLights
सुरेखा यादव का रायबरेली में रेलकर्मियों ने किया स्वागत।
रनिंग विभाग के कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया।
महिलाओं की भागीदारी, चुनौतियों पर लोको पायलटों से चर्चा।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के जनपद पहुंचने पर रेलकर्मियों ने स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन के रनिंग विभाग के कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया। उनके आगमन की जानकारी मिलने पर विभाग के कई लोको पायलट भी मौजूद रहे।
सुरेखा यादव के पहुंचने पर साथी रेलकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रनिंग विभाग के कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके रेल सेवा के सफर और उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान लोको पायलटों ने उनसे रेलवे में महिलाओं की भागीदारी, कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और अपने अनुभवों के बारे में बातचीत की।
सुरेखा यादव को भारतीय रेलवे में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है। रनिंग विभाग के लोको पायलट राजू श्रीवास्तव, बीके यादव, नीलम चौधरी, पूनम यादव, सतेंद्र गौतम, अयाज उद्दीन अहमद समेत कई लोको पायलट उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने वाली पहली महिला लोको पायलट बनीं श्रीनी श्रीवास्तव, गाजीपुर की धरती से गहरा नाता