विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरस मेला: रायबरेली में दिखेगा आजीविका मिशन की महिलाओं का हुनर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेचेंगी दीपावली के उत्पाद

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:09 AM (IST)

रायबरेली के रिफार्म क्लब में 1 नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेला आयोजित होगा, जहां आजीविका मिशन की महिलाएं दिवाली ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 1 नवंबर से रायबरेली में तीन दिवसीय सरस मेला आयोजित होगा।

  2. आजीविका मिशन की महिलाएं बेचेंगी दिवाली के विशेष उत्पाद।

  3. 26 सरकारी विभाग देंगे अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहर के रिफार्म क्लब में एक नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेला आयोजित होगा। इसमें आजीविका मिशन की महिलाएं अपने समूह से बनाए गए दीपावली के सामान बेचेंगी। इसके अतिरिक्त 26 विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेले में मुख्य चिकित्साधिकारी, वीबीजीरामजी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज विभाग, जिला समाज कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, आईसीडीएस, जिला उद्यान, जिला खादी ग्रामोद्योग, जिला सेवा योजन, जिला उद्योग केन्द्र, महिला एवं बाल विकास, जिला अग्रणी बैंक, उत्तर प्रदेश कौशल मिशन विकास, इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, सहायक श्रमायुक्त, जिला बेसिक शिक्षा, जल निगम, नेडा, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण, मत्स्य पालक, जिला कारागार, शहरी आजीविका मिशन सहित 26 विभाग शिविर लगाएंगे।

इसके माध्यम से मेला में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अलग-अलग तरह के 18 स्टाल लगाएंगी। स्टालों में विशेष प्रकार से दीपावली में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी, जिसमें दियाली, गणेश लक्ष्मी, गोबर से बने दिए, मोमबत्ती की दिए, सजावट की सामान व मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा समूह से बनाए अन्य उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

खासतौर पर अवैध शराब के कारोबार से निकलने वाली महिलाएं भी समूह के माध्यम से स्टाल लगाएंगी। सीडीओ अंजू लता ने बताया तीन दिवसीय सरस मेला लगेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मेले में उपस्थित होकर अपने विभाग से संचालित योजनाओं के विषय में प्रस्तुति दें।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में रेलपटरी के 6 ज्वाइंट में खामी, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।