दिशा की बैठक में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने दिखाई सड़क पर गड्ढों की तस्वीरें, अधिकारियों से मांगा जवाब
Rahul Gandhi DISHA Meeting: राहुल गांधी ने बैठक में गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और संबंधित अधिकारियों से पूछा कि इन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई।
-1788947526888_m.webp)
दिशा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी
HighLights
दिशा की बैठक में फोटो और मोबाइल की पोस्ट दिखाकर राहुल ने पूछा, विकास कहां
राहुल गांधी के दाहिनी तरफ बैठे नजर आए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मनोज पांडेय
अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा के बगल में बैठे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
डिजिटल डेस्क, रायबरेली। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में दिशा DISHA (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता की। कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित बैठक में अमेठी के सांसद किशोरी लाल पहुंचे।
रायबरेली में दिशा (District Development Coordination and Monitoring Committee) की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने बैठक में गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और संबंधित अधिकारियों से पूछा कि इन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई। सड़क की स्थिति और गड्ढों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
दिशा की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी के दाहिने प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय बैठे थे, जबकि उनकी बाईं ओर अमेठी सांसद केएल शर्माा के बगल उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह बैठे थे।
सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा
राहुल गांधी ने यूपी सरकार के मंत्रियों और अफसरों को टूटी सड़कों की हालत दिखाई। उन्होंने डीएम से सवाल किया कि सड़कों की ऐसी हालत क्यों है। सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने ग्रामीण लिंक रोड की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों से पूछा कि आखिर आप लोग क्या कर रहे हैं।
राहुल गांधी जिले की खस्ताहाल सड़कों और बदहाली के कई चित्र साथ लेकर आए थे। उन्होंने सभागार में मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से पूछा कि विकास कहां है। यहीं नहीं उन्होंने जिला प्रशासन से कई विकास कार्य पर भी चर्चा की। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष बिना बात किए ही चले गए। वहीं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने आवास पहुंच कर मीडिया से बातचीत में कहाकि राहुल गांधी सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं।
