विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में बरातियों की दो कारें रोडवेज बस से टकराईं, एक महिला की मौत; 10 लोग घायल

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM (IST)

रायबरेली में लालगंज फतेहपुर मार्ग पर बरातियों की दो कारें रोडवेज बस से टकरा गईं। इस भीषण हादसे में एक ...और पढ़ें

घटनास्थल पर टकराई कार और बस

घटनास्थल पर टकराई कार और बस

HighLights

  1. रायबरेली में बारातियों की दो कारें रोडवेज बस से टकराईं।

  2. हादसे में एक महिला की दुखद मौत, दस लोग घायल।

  3. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच जारी।

संवाद सूत्र, रायबरेली। लालगंज फतेहपुर मार्ग पर आनापुर गांव मोड़ के पास मंगलवार की रात बरात जा रही दो कारें रोडवेज बस से टकरा गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

फतेहपुर जिले के किशनपुर से पुरवा उन्नाव के मौरावा बरात जा रही थी। कार में बाराती बैठे थे। आनापुर गांव मोड़ के पास रोडवेज बस से अचानक दोनों कारे बस से जा भिड़ी।

हादसे में कार सवार आयत, इरफान, दिलशाद, मोहम्मद अरकान, मोहम्मद साजिद, रिहाना निवासी किशनपुर, मोहम्मद शोएब निवासी खागा, मोहम्मद मोईन किशनपुर, पीरनपुर की रहीमन, मोहम्मद अफरोज निवासी बसनेरा थाना पयागपुर जिला बहराइच तथा दिलशाद अहमद व नफीसुन निशा निवासी महाराजगंज फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना से चीख पुकार मच गई। कई बराती कार के अंदर फंस गए। राहगीरों, ग्रामीण व पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से लालगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने नफीसुन निशा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में सिल्ट से पटे गंगा के घाट, कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले सफाई का अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।