विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में सिल्ट से पटे गंगा के घाट, कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले सफाई का अल्टीमेटम

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 03:42 PM (IST)

डलमऊ के चार प्रमुख गंगा घाटों पर सिल्ट जमा होने से उनकी सुंदरता प्रभावित हो रही है और कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।

नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई नायकों को तीन दिन के भीतर सभी घाटों से सिल्ट हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई नायकों को तीन दिन के भीतर सभी घाटों से सिल्ट हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

HighLights

  1. डलमऊ के चार प्रमुख गंगा घाटों पर सिल्ट जमा।

  2. कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले श्रद्धालुओं को असुविधा की चिंता।

  3. नगर पंचायत ने तीन दिन में सिल्ट हटाने का दिया अल्टीमेटम।

संवाद सूत्र, डलमऊ (रायबरेली)। मां गंगा के तट पर चार प्रमुख घाट इन दिनों सिल्ट से पटे हैं। महावीरन घाट, संकट मोचन घाट, पक्का घाट और रानी शिवाला घाट पर जमा सिल्ट न सिर्फ घाटों की सुंदरता को ग्रहण लगा रही है, बल्कि गंगा स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, लेकिन इन घाटों की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ में कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में घाटों पर जमा सिल्ट स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सिल्ट की सफाई करा दी जाए तो घाटों की खोई रौनक लौट सकती है। साथ ही श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान का अवसर मिलेगा। हालांकि घाटों की सफाई को लेकर अब नगर पंचायत प्रशासन ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

कस्बे के पुरुषोत्तम शुक्ल ने बताया कि गंगा घाट डलमऊ की पहचान और धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े आयोजन से पहले घाटों की समुचित सफाई होनी चाहिए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां की बेहतर छवि लेकर लौटें। सोनू त्रिवेदी ने बताया कि घाटों पर जमा सिल्ट की अनदेखी करना उचित नहीं है।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन को तत्काल सफाई अभियान चलाकर घाटों को स्नान के लिए दुरुस्त कराना चाहिए। सनातन धर्म पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने कहा कि गंगा घाटों की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई प्रदेशों से श्रद्धालु परिवार के साथ गंगा स्नान करने आते हैं।

ऐसे में घाटों की सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य का कहना है कि सफाई नायकों को तीन दिन के अंदर सभी घाटों से सिल्ट हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में 10 नवंबर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 15 से पुलिस संभालेगी पूरी कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।