मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027: रायबरेली में जिला संपर्क केंद्र स्थापित, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रायबरेली में 2027 विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जिला संपर्क केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रायबरेली में 2027 मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु केंद्र स्थापित।
जिला संपर्क केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेगा, हेल्पलाइन उपलब्ध।
आमजन जानकारी और शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 तक की अवधि के लिए जनपद स्तर पर जिला संपर्क केंद्र (डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर-डीसीसी) की स्थापना जिला निर्वाचन कार्यालय, रायबरेली में की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार उन्होंने बताया कि जिला संपर्क केंद्र का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। इसके लिए दूरभाष नंबर 1950, 0535-1950 अथवा 0535-2975450 निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- हरदोई में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेरियाघाट और मेहदीघाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में संचालित विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने अथवा शिकायत दर्ज कराने के लिए आमजन उक्त दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।