विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेरियाघाट और मेहदीघाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:48 PM (IST)

हरदोई के बेरियाघाट और मेहदीघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस दौरान महागंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

बेरियाघाट में स्नान करते श्रद्धालु।

बेरियाघाट में स्नान करते श्रद्धालु।

HighLights

  1. लाखों भक्तों ने बेरियाघाट, मेहदीघाट पर गंगा स्नान किया।

  2. कार्तिक पूर्णिमा पर महागंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

  3. भीड़ के कारण जाम और जुए की शिकायतें मिलीं।

संवाद सूत्र, हरदोई। बेरियाघाट व मेहदीघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर लाखो भक्तों ने अपने परिजनों के साथ मां गंगा में हर हर गंगे बोलकर डुबकी लगाकर स्नान कर पूण्य कमाया। भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा।

बेरियाघाट व मेहदीघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को भोर पहर से ही भक्त ट्रैक्टर ट्राली , बाईक, व अन्य साधनों से दोनों घाटों पर पहुंच गए थे। भोर पहर से ही हजारों भक्तों ने मां गंगा में डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। स्नान का सिलसिला जो सुबह से चला वह शाम तक चलता रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के चलते श्रद्धालु शाम से ही ट्रेक्टरों,पिकप डाला,लोडर, बाइको, व अन्य साधनों से गंगा जी के तट पर पहुचने लगे थे । भीड़ अधिक होने के चलते कुतवापुर में गंगा जी जाने वाले मार्ग पर घंटो जाम लगता रहा यही हालत मल्लावां चौराहे पर भी रही।

जहा पर पुलिस प्रसाशन को जाम खुलवाने में मसक्कत करनी पड़ी। सिचाई विभाग के द्वारा नहाने के लिए बनवाये गए घाटो पर नाव के साथ गोताखोर भी सुरक्षा में तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रात में बरियाघाट पर जाकर स्नान के लिए की गई तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को देखा। राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ उप जिलाधिकारी भी मेले का निरीक्षण करते रहे।

हुई महागंगा आरती 

महागंगा आरती के पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर तीन जगहों पर काशी से आये आचार्यो के द्वारा गंगा की आरती कराई गई। आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा आरती में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर सपा नेता ब्रजेश वर्मा,टिल्लू, और पूर्व विधायक ब्रजेश वर्मा के द्वारा अलग अलग कराई गई गंगा आरती में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

बेरियाघाट पर पछभीका स्नान को पहुचे श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद अगले दिन बुधवार को वापसी करेगे। श्रद्धालु गंगा जी के तट पर पाँच दिन रुकते है और वह पर रुककर गंगाजी की पूजा अर्चना के साथ अपने आराध्य की भी पूजा करते है।

मल्लावां मेहदीघाट, कन्नौज मार्ग पर बुधवार की शाम से ही चार पहिया वाहनों का आना जाना बंद कर दिया गया था। जिसके चलते लोगो को कन्नौज जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगो को कन्नौज जाने के लिए बांगरमऊ से बिल्हौर से या फिर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से अरौल होकर जाना पड़ा।

बेरियाघाट पर स्नान को जाने व आने वाले वाहनों के चलते मल्लावां चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम की स्थित बनी रही। गंगा जी वापसी करने वाले ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को मल्लावां चौराहे पर जाम में खड़ा होना पड़ा।

घाट पर विधायक आशीष सिंह आशू के द्वारा भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का कार्यक्रम कराया तो सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू के द्वारा करवाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह तक चलते रहे।

यह भी पढ़ें- पराली जलाने की झंझट खत्म: सुपर सीडर से यूपी के किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ, घट रही खेती की लागत; मुनाफा बढ़ा

बेरियाघाट पर रात्रि में पुलिस के मुंह लगा जुआ माफिया के द्वारा खुले आम जुआ कराया गया। लोगों ने बताया कि जिसमें एक ही रात में जुआरियों ने लाखों की हार जीत की। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी उसने कोई कार्यवाही नहीं की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।