बारिश के कारण ओएचई तार पर गिरी आम की डाल, अरखा-परियावां के बीच 3 घंटे बाधित रहा रेल यातायात
रायबरेली में शनिवार तड़के बारिश के दौरान आम की डाल ओएचई तार पर गिरने से अरखा और परियावां के बीच रेल यातायात तीन घंटे तक बाधित रहा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बारिश के कारण आम की डाल ओएचई तार पर गिरी।
अरखा-परियावां के बीच रेल यातायात तीन घंटे तक बाधित हुआ।
रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर डाल हटाकर ट्रैक बहाल किया।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। शनिवार तड़के बारिश के दौरान आम के पेड़ की डाल रेलवे के ओएचई तार पर गिर गई। डाल गिरने से अरखा और परियावां के बीच रेल ट्रैक बाधित हो गया। घटना की सूचना कंट्रोल से करीब रात दो बजे मिली। सूचना के बाद ऊंचाहार रेलवे टीम के साथ आरपीएफ टीम मौके पर पहुुंच रेल संचालन तीन घंटे बाद करवाया। जिस मामले में इत्तफाका सूचना ऊंचाहार आरपीएफ ने दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी अरखा और परियावां के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के कारण ऊंचाहार थाना के रक्षपाल का पुरवा के निकट पेड़ की डाल टूटकर ओएचई तार के ऊपर गिर गई। जिसमें ओएचई तार का कनेक्शन कटने से मालगाड़ी ट्रेन में आग लग से बच गई ।
डाल गिरने से रेल संचालन प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित कर्मचारियों को सूचना दी गई। ऊंचाहार से टीआरडी टीम भी मौके पर पहुंची और ओएचई लाइन की स्थिति का निरीक्षण किया। रेलवे कर्मचारियों ने मशीन की मदद से पेड़ की डाल को काटकर हटाने का काम शुरू किया। करीब सुबह पांच बजे डाल को ट्रैक से हटा दिया गया।
इसके बाद रेल लाइन को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इस दौरान मालगाड़ी के साथ प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस का विलंब से संचालन हुआ। ऊंचाहार सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मोहम्मद इजहार कलीम अहमद ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने की पर टीम भेज ट्रैक साफ करा दिया गया।
यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न का आरोप खारिज, देवरिया प्रशासन ने भेजी 169 पन्नों की जांच रिपोर्ट
उधर ऊंचाहार आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके सिंह यादव ने बताया कि मालगाड़ी के जाते समय खंभा संख्या 66/16 के पास पेड़ की डाल ओएचई तार पर गिरा था। जिसके कारण मालगाड़ी के साथ ही प्रयागराज -बरेली एक्सप्रेस , त्रिवेणी एक्सप्रेस का विलंब से संचालन किया गया। मार्ग करीब तीन घंटे प्रभावित होने पर जिसकी इत्तफाका सूचना दर्ज कर लिया गया है।
