विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में 5.60 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा, मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:19 PM (IST)

रायबरेली में 5.60 लाख राशन कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रायबरेली में राशन कार्ड धारकों को कैशलेस इलाज सुविधा।

  2. 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

  3. योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू, कार्ड बनेंगे।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले के राशन कार्ड धारकों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत जिले के 21 लाख 87 हजार नौ सौ 26 यूनिटों का कार्ड बनाया जाएगा। उस कार्ड से राशन कार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिले में करीब पांच लाख 60 हजार नौ सौ चार राशन कार्ड धारक हैं, इसके तहत सभी निर्धन परिवारों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिससे उन्हें भूखे पेट न सोना पड़े। इसी क्रम में सरकार ने इन परिवारों को कैशलेस योजना का लाभ देने की योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

अब कोई भी गरीब बिना इलाज के नहीं रहेगा। हर जरूरतमंद को हर समय इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक निर्धन परिवार सिर्फ सरकारी अस्पताल में इलाज करा पाते हैं, उसमें भी कई बार कुछ इलाज में शुल्क देना पड़ता है। अब वह सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी पूरी तरह मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उस पर योजना को शत प्रतिशत लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। इस काम में 1131 कोटेदारों को भी लगाया जाएगा। वह हर कार्ड धारक को इस योजना की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें- सरस मेला: रायबरेली में दिखेगा आजीविका मिशन की महिलाओं का हुनर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेचेंगी दीपावली के उत्पाद

इस योजना के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी कोटेदारों पर भी होगी। इसके अतिरिक्त हर वार्ड में शिविर भी लगाए जाएंगे। इस काम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। सभी यूनिटों के कार्ड बनाए जाएंगे। उस कार्ड से वह इलाज की सुविधा ले सकेंगे।

राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलना है। फिलहाल शासन की तरफ से इस योजना का कोई पत्र नहीं आया है। शासनादेश मिलते ही तत्काल प्रभाव से इस योजना को लागू किया जाएगा।- उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।