विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली के रेलवे स्टेशन में जल्द मिलेगी बड़ी सुविधा, कंफर्म और जनरल टिकट को लेकर लागू होगी नई व्यवस्था

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:47 PM (IST)

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट काउंटर को एक में मर्ज किया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और अनारक्षित काउंटर होंगे मर्ज।

  2. यात्रियों को एक ही जगह से मिलेंगे सभी प्रकार के टिकट।

  3. रायबरेली में व्यवस्था लागू होने से मिलेगी बड़ी सहूलियत।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट काउंटर को एक में मर्ज करने की तैयारी है। इसके बाद यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट एक ही काउंटर से मिल सकेंगे। अधिकारियों की ओर से इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

अभी कई स्टेशनों पर आरक्षण और अनारक्षित टिकट के लिए अलग-अलग काउंटर संचालित किए जाते हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए अलग-अलग कतार में लगना पड़ता है।

आरक्षण कराने वाले यात्रियों के साथ अनारक्षित टिकट लेने वालों की भीड़ होने पर परेशानी बढ़ जाती है। दोनों काउंटरों को एक करने के बाद यात्रियों को एक ही स्थान से टिकट मिलने की सुविधा होगी।

रेलवे में लागू होगी नई व्यवस्था

रायबरेली जिले में ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ व बछरावां रेलवे स्टेशनों पर पहले ही आरक्षण और अनारक्षित टिकट काउंटर को एक जगह मर्ज किया जा चुका है। यहां यात्रियों को एक ही काउंटर से आरक्षित और अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेलवे अब इसी व्यवस्था को मुख्यालय के स्टेशन पर भी लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

नई व्यवस्था लागू होने के बाद टिकट काउंटरों के संचालन में भी सुविधा होगी। कर्मचारियों को अलग-अलग काउंटर पर तैनात करने के बजाय एकीकृत व्यवस्था में काम कराया जा सकेगा। यात्रियों को भी टिकट लेने के लिए अलग-अलग स्थान पर जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रायबरेली स्टेशन पर आरक्षण और अनारक्षित टिकट काउंटर अलग-अलग हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

यहां व्यवस्था का परीक्षण और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को एक किया जाएगा। इससे टिकट वितरण व्यवस्था को सरल बनाने के साथ यात्रियों को एक ही स्थान पर दोनों प्रकार के टिकट उपलब्ध कराने का लाभ मिलेगा।