विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली: रेलवे स्टेशन के आवासीय परिसरों में लगेंगे CCTV कैमरे, जल्द शुरू होगा सर्वे

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:35 PM (IST)

रायबरेली के रेलवे आवासीय परिसरों की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरों से मजबूत की जाएगी। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू होगा, जिसके बाद जरूरत के अनुसार कैमरे लगाए जाएंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रेलवे आवासीय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

  2. सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा।

  3. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशनों के आवासीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था अब सीसीटीवी कैमरों से मजबूत की जाएगी। रेलवे की ओर से आवासीय परिसर में कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद जरूरत के अनुसार स्थान चिह्नित कर कैमरे लगाए जाएंगे।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से विभिन्न स्थानों पर निगरानी की व्यवस्था है, लेकिन आवासीय परिसरों में सुरक्षा को लेकर भी कैमरों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इन परिसरों में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के आवास हैं।

ऐसे में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने में सीसीटीवी मददगार होंगे। टेलीकाम विभाग के अवर अभियंता विक्रम ने बताया कि जिले के अंतर्गत आने वाले रायबरेली रेलवे स्टेशन समेत सभी रेलवे स्टेशनों के आवासीय परिसरों का सर्वे जल्द कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

सर्वे में परिसर के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को देखा जाएगा। इसके बाद कैमरों की संख्या और उनकी स्थापना के स्थान निर्धारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से आवासीय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ किसी घटना की स्थिति में निगरानी फुटेज भी उपलब्ध हो सकेगी। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।