विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:35 PM (IST)

बलरामपुर जिले के 28 गांवों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधाओं के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। पंचायत सहायकों के पद रिक्त होने से ग्रामीणाें को आनलाइन सुविधा के जिला मुख्यालय एवं ब्लाक के चक्कर कटाने पड़ते हैं। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 28 गांवों में पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि विकास खंड बलरामपुर में ग्राम पंचायत दुल्हीपुर बल्लीपुर, लुचुईया, उतरौला में लालगंज, बरायल, बदलपुर चौहड़िया, मधपुर, टेड़वाएमा, पचपेड़वा में लक्ष्मीनगर, बड़गो, रेहराबाजार में नेवादा, श्रीदत्तगंज में मनियरिया, निरंजनपुर, विश्रामपुर गैसड़ी में रमनगरा व बेनीनगर, गुलरिया अहिरौली, हरनहवा सुस्ता,कोइलखार, हरैया सतघरवा में धर्मपुर, सुनागर लहेरी हरैयासतघरवा, भटपुरवा, शंकरपुर, भरहापरा, सिंहपुर, तुलसीपुर में नेवाजपुर, सिंगाही व बालापुर में पद रिक्त है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

इसके लिए आवेदन मांगे गए है। मेरिट लिस्ट व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति अनुमोदन के बाद पंचायत सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।