विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में निराश्रित व बेघर लोगों की तलाश शुरू, चौराहों और प्रमुख बाजारों में हो रही खोजबीन

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:32 AM (IST)

रायबरेली नगर पालिका परिषद ने शासन के निर्देश पर बेघर और निराश्रित लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नगर पालिका रायबरेली ने बेघर लोगों का सर्वे शुरू किया।

  2. शासन के निर्देश पर निराश्रितों की सूची तैयार की जा रही है।

  3. 10 कर्मचारियों की टीम 34 वार्डों में खोजबीन कर रही है।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 34 वार्डों में सड़क किनारे रहने वाले निराश्रित और बेघर लोगों की तलाश शुरू हो गई है। शासन की ओर से ऐसे लोगों की सूची मांगे जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सर्वे की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए 10 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है, जो मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से गठित टीम शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले लोगों की खोजबीन कर रही है। इसमें फुटपाथ और सड़क किनारे रात गुजारने वाले निराश्रितों को चिह्नित किया जाएगा।

साथ ही उनके नाम, रहने के स्थान और अन्य जरूरी जानकारियां एकत्र की जाएंगी, जिससे शासन को निर्धारित समय में सूची उपलब्ध कराई जा सके। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले निराश्रित और बेघर लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

इसके लिए 10 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। टीम को मोहल्लों और चौराहों पर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे पूरा होने के बाद सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में 500 शहरी लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगा आवास का पैसा, 21 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।