रायबरेली में 500 शहरी लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगा आवास का पैसा, 21 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन
रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 शहरी लाभार्थियों को जल्द ही आवास की पहली किस्त के रूप में ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
500 शहरी लाभार्थियों को मिलेगी आवास की पहली किस्त।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख रुपये खाते में।
कुल 21 हजार से अधिक आवेदन, 3600 को मिली राशि।
जागरण संवाददाता। रायबरेली। सरकार हर शहरी जरूरतमंदों को आवास मुहैया करा रही है। इसके तहत 500 लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त का एक लाख रुपये जल्द खाते में पहुंच जाएगा। इसकी सूची शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत दिसंबर 2024 से आवास के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक करीब 21 हजार लोगों ने आवेदन किया है, इसमें लगभग 3600 से अधिक लाभार्थियों के खाते में आवास का पैसा भेज दिया गया है।
आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में दो लाख 50 हजार रुपये दिया जाता है, जिसमें पहली किस्त एक लाख रुपये, दूसरी किस्त भी एक लाख रुपये और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये दी जाती है। इसमें एक साल के भीतर आवास निर्माण करा लेने पर महिलाओं और बुजुर्गों को अतिरिक्त 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है। करीब पांच सौ लोगों की नगर पालिका व तहसील द्वारा पात्रता की जांच की गई।
इसके बाद डूडा द्वारा सभी पात्रों की डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई गई। डीपीआर एडीएम प्रशासन के पास जांच के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी अनुमोदन के बाद फाइनल डीपीआर शासन को भेजा गया। बहुत जल्द आवास की पहली किस्त का पैसा खाते में आ जाएगा। डीबीटी के माध्यम से एक लाख रुपये लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा।
सरकार द्वारा शहरी जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत 500 लाभार्थियों की सूची स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। -उत्कर्ष शुक्ल, सिटी लैब टेक्निकल सेल, डूडा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।