UP MLC Election 2026: रायबरेली में शांतिपूर्ण मतदान, 61 मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहे अधिकारी
रायबरेली में लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। स्नातक में 43.69% और शिक्षक में ...और पढ़ें
-1792771092694_m.webp)
डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
HighLights
स्नातक चुनाव में 43.69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
शिक्षक चुनाव में 65.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ खंड स्नातक व खंड शिक्षक चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान स्नातक में 43.69 व शिक्षक में 65.72 प्रतिशत वोट पड़े। डीएम व एसपी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो गई। हालांकि, सुबह मतदान केंद्रों तक इक्का दुक्का ही मतदाता पहुंच रहे थे। धीरे-धीरे जैसे समय आगे बढ़ा मतदाताओं की संख्या भी बढ़ने लगी।
कई केंद्रों में लाइन भी देखने को मिली। सुबह दस बजे तक स्नातक में 4.47 व शिक्षक 10.49 प्रतिशत मतदान रहा। जबकि, 12 बजे तक स्नातक 15़ 47 व शिक्षक 30़ 28, दो बजे तक स्नातक 29़ 28 व शिक्षक के 52़ 65 प्रतिशत वोट पड़े थे। वहीं, चार बजे तक मतदान बढ़कर स्नातक में 40़ 23 व शिक्षक में 63़ 14 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं फाइनल अंतिम मतदान प्रतिशत स्नातक में 43़ 69 व शिक्षक में 65़ 72 प्रतिशत रहा।
इस तरह खंड स्नातक चुनाव के लिए बनाए गए 41 बूथ में करीब 12 हजार सात सौ 85 मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि, जिले में कुल 29 हजार 261 मतदाता पंजीकृत है। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए निर्धारित 20 मतदान केंद्रों में दो हजार आठ सौ 82 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि, इस चुनाव के लिए कुल 4 हजार 384 मतदाता पंजीकृत हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव: गोरखपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा, संबंधित अधिकारियों ने लिया जायजा
इस तरह कुल 33 हजार 645 मतदाताओं में महज 15 हजार छह सौ 67 मतदाता ही मतदान केंद्रों तक पहुंच सके। मतगणना 27 अक्टूबर को लखनऊ में हाेगी।
61 मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहे अधिकारी
चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने पहले ही कमर कस ली थी। इसी के तहत 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए थे।
डीएम एसपी करते रहे निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने राजकीय इंटर कालेज, विकास खंड राही, अमावां व हरचंदपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को जांचा और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस कार्मिकों को निर्देश दिए।
