विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले की जांच तेज, चार नर्सों को लेबर रूम से हटाया

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:46 PM (IST)

रायबरेली के जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने अस्पताल गेट पर बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद सीएमओ ने जांच की।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. महिला ने रायबरेली जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव किया।

  2. सीएमओ ने घटना की जांच की, स्टाफ की लापरवाही सामने आई।

  3. लेबर रूम से दो स्टाफ और दो संविदा नर्सें हटाई गईं।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिला महिला अस्पताल आई एक महिला का आरोप कि उसकी देवरानी को अस्पताल के गेट के पास प्रसव हुआ और उससे रुपये भी मांगे गए।

सोमवार को इस मामले की जांच के लिए सीएमओ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई और चार नर्सों की ड्यूटी लेबर रूम से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

शनिवार को महिला अर्चना अपनी देवरानी को लेकर जिला महिला अस्पताल आई थी। महिला का आरोप कि उससे स्टाफ ने रुपये मांगे। महिला जब बाहर गई तो अस्पताल के गेट के पास प्रसव हो गया। इसके बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया गया।

इस मामले की जांच के लिए सीएमओ अस्पताल पहुंचे और जांच की। लेबर रूम के स्टाफ की लापरवाही पर चार नर्सों की ड्यूटी वहां से हटा दी गई। इसमें दो स्टाफ नर्स और दो संविदा नर्स शामिल हैं। रुपये लेने के आरोप के मामले में सीएमओ ने महिला से जानकारी ली, लेकिन महिला ने बताया कि गुस्से के कारण रुपये मांगने की बात कही थी।

सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ल का कहना है कि प्रसव पीड़ा की वजह से मरीज को उलझन थी, दो बार पहले भी नीचे के फ्लोर पर गई तो वहां का स्टाफ लेकर आया।

तीसरी बार स्टाफ की लापरवाही से महिला जीने से उतरकर बाहर चली गई, जहां प्रसव हो गया। जच्चा बच्चा को वार्ड में लाया गया। महिला ने पैसे लेने की बात आक्रोश में कही थी। बच्चे की देखभाल की जा रही है। लेबर वार्ड से दो स्टाफ नर्स और दो संविदा नर्सों की ड्यूटी हटाई गई।

यह भी पढ़ें- रायबरेली वालों की हुई मौज, लगेंगे चार्जिंग स्टेशन; लखनऊ पर 50 और कानपुर रूट पर 15 लेक्ट्रिक बसें भरेंगी फर्राटा