IGRS में लापरवाही पर डीएम सख्त: दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक का वेतन रोका; SDM को दी चेतावनी
डीएम सरनीत कौर ने आईजीआरएस में खराब प्रगति को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
डीएम ने आईजीआरएस की खराब प्रगति पर लिया संज्ञान।
दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक का वेतन रोका गया।
उपजिलाधिकारी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी की गई।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। आइजीआरएस में खराब प्रगति को लेकर डीएम ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने मामले में दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक का वेतन रोकने के साथ ही उपजिलाधिकारी को सख्त चेतावनी नोटिस दी है। डीएम ने रैंकिंग न सुधरने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) की खराब रैंकिंग को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने डिफाल्टर, असंतुष्ट फीडबैक एवं सी श्रेणी के प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं कराया गया है। कई विभाग के प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में पहुंच गए हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी व अधिशासी अभियंता महराजगंज दीपक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की है। वहीं, नसीराबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राज भान शुक्ला का वेतन रोक दिया। इसके अतिरिक्त नियति तिथि में शिकायत का जवाब न देने पर उपजिलाधिकारी आयुष अग्रवाल को कड़ी चेतावनी नोटिस जारी की है।
इसके अतिरिक्त कई अन्य विभाग के प्रमुखों को सुधरने के लिए फटकार भी लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए।
यह भी पढ़ें- यूपी की 12 मंजिला इमारत में घुसे आतंकी, NSG कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर किया ढेर; CM योगी ने देखा लाइव एक्शन
अगले माह सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीडीओ अंजूलता, एडीएम वित्त सहदेव मिश्र, प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम सारा अशरफ व पीडी डीआरडीए मुनेश चंद्र उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।