पटाखों की दुकानों पर बाल श्रम पर नकेल, रायबरेली में 6 से 8 नवंबर तक चलेगा श्रम विभाग का अभियान
रायबरेली में दीपावली पर पटाखों की दुकानों में बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग 6 से 8 नवंबर तक ...और पढ़ें
-1794036084675_m.webp)
HighLights
रायबरेली में बाल श्रम रोकने को विशेष अभियान।
श्रम विभाग 6 से 8 नवंबर तक करेगा जांच।
नाबालिगों से काम कराने पर होगी सख्त कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकानों में बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग छह से आठ नवंबर तक विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के लिए विभाग की ओर से चार टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में जांच करेंगी।
सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों पर काम का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ दुकानदार कम उम्र के बच्चों को काम पर लगा लेते हैं। इसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
गठित टीमें पटाखों की दुकानों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर भी नजर रखेंगी। जांच के दौरान यदि किसी दुकान पर 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा काम करता मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है।
अभियान का उद्देश्य बच्चों से मजदूरी कराने पर रोक लगाने के साथ उन्हें शिक्षा और सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूक करना भी है। इसके लिए विभागीय टीमें लगातार निगरानी करेंगी।
यह भी पढ़ें- एम्स रायबरेली को सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाने पर मिला आयुष्मान मेधा सम्मान