विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में धार्मिक आयोजन के चंदे को लेकर खूनी संघर्ष: घर में घुसकर लाठियों और रॉड से हमला, दो गंभीर घायल

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:39 PM (IST)

रायबरेली में धार्मिक आयोजन के चंदे को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दस से ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. धार्मिक चंदे के विवाद में रायबरेली में खूनी संघर्ष हुआ।

  2. दस से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की।

  3. लाठी-डंडों और रॉड से दो लोग गंभीर रूप से घायल।

संवाद सूत्र, रायबरेली। धार्मिक आयोजन के चंदे के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार की रात खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के करीब 10 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की राड से मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

राजापुर चकबीबी गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के चंदे के पैसों के लेनदेन को लेकर बीते दिनों दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मंगलवार की रात मामला एक बार फिर बढ़ गया। गांव निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के आशुतोष त्रिपाठी, सूरज सिंह, बंटी, अत्रिरी तिवारी, उमेश तिवारी, अनुज सिंह और पांच अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।

क्या है आरोप?

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की राड से धर्मेंद्र सिंह और अनिकेत पर ताबड़ तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवारजन ने आनन-फानन घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय का कहना है कि धार्मिक आयोजन के चंदे के लेनदेन में मारपीट हुई है। अविनाश सिंह की तहरीर पर छह नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।