विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में काशी विश्वनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, हादसे में 19 लोग घायल

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 11:47 AM (IST)

रायबरेली के लालगंज में गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 19 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी।

  2. हादसे में कुल 19 श्रद्धालु घायल, 7 गंभीर।

  3. वृंदावन से काशी विश्वनाथ जा रहे थे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु।


संवादसूत्र लालगंज (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर लालगंज के उमरामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालात गंभीर होने के चलते साथ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वे वृंदावन से दर्शन कर काशी विश्वनाथ जा रहे थे।

हावड़ा के कदमतला के रहने वाले श्रद्धालुओं का जत्था बस से वृंदावन गया था। वृंदावन दर्शन के बाद सभी लोग काशी विश्वनाथ जा रहे थे। चालक को के आने के कारण उम्र मौके पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार सुदीप सिंह, उनकी पत्नी मोनिता, पुत्री सोमाली तथा पुत्र सेयम सिंह घायल हो गए।

साथ ही पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा पत्नी पुरखित पांजा, मिनोती दास, सुजीत, सुहानी, दरजीत पुत्र पुरखित पांजा, विभव दिलई पत्नी उत्तम दिलई, श्रेष्टा मन्ना पुत्री स्वामी रामदेव मन्ना, स्वामी रामदेव मन्ना पुत्र सुशांत मन्ना, रूबी मन्ना पत्नी स्वामी रामदेव मन्ना, अशोक दास पुत्र गणेश दास, खैतली मन्ना पत्नी सुरजीत मन्ना तथा वंदना पत्नी जयदेव पाल घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सेयमं सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा, सोनाली तथा वंदना को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनका सामान भी अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चाय बिस्किट आदि की व्यवस्था कराते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में दुकानों के आवंटन पर कुंडली मारकर बैठा रेलवे, 2013 में बनकर तैयार हुआ भवन अब भी वीरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।