विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डलमऊ मेले को लेकर तैयारियों तेज: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UP रोडवेज ने कसी कमर, 54 बसों का रूट चार्ट जारी

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

परिवहन निगम ने कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा घाट मेले के लिए 23 से 25 नवंबर तक विशेष बस सेवा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा डलमऊ गंगा घाट मेले हेतु विशेष बस सेवा।

  2. 23 से 25 नवंबर तक 54 बसें श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी।

  3. रेलवे गेटों पर सुरक्षा हेतु अतिरिक्त कर्मचारी, आरपीएफ तैनात।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा घाट में स्नान और मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिवहन निगम डिपो की ओर से बुधवार को बसों के संचालन का चार्ट जारी कर दिया गया।

इसके तहत 23 से 25 नवंबर तक कुल 54 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 50 बसें रायबरेली से डलमऊ गंगा घाट के लिए चलेंगी, जबकि चार बसें घाट क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के बीच श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी।

24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान पर्व है। इसको देखते हुए तीन दिनों तक विशेष बस सेवा संचालित की जाएगी। रायबरेली से डलमऊ गंगा घाट के लिए चयनित अस्थायी बस स्टेशन सराय दिलावर तक 50 बसें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त चार बसों का संचालन सराय दिलावर से अस्थायी बस स्टेशन मौहारी बाग तक किया जाएगा।

इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बसों का संचालन केवल रायबरेली और डलमऊ के बीच ही सीमित नहीं रहेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों भीरा , रामपुर , सेमरौता , निसगर , भोजपुर , परेशदेपुर , सलोन, धरई , माझगांव , तिलोई , धीरनपुर , विशुनदासपुर , खीरो ,लालगंज समेत अन्य प्रमुख कस्बों को भी बस सेवा से जोड़ा गया है।

इसके साथ ही बाराबंकी, सुल्तानपुर, मोहनलालगंज, लखनऊ ,फतेहपुर, अमेठी और उन्नाव सहित अन्य जिलों से भी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे दूसरे जिलों से आने वाले श्रद्धालु भी आसानी से डलमऊ पहुंच सकेंगे।

व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। विशेष संचालन के दौरान किसी भी चालक और परिचालक को छुट्टी नहीं दी जाएगी। रायबरेली बस स्टेशन और डलमऊ गंगा घाट क्षेत्र में कुल 45 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी बसों के संचालन, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सही बस तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार को मेला नोडल प्रभारी बनाया गया है। बछरावां बस स्टेशन को व्यवस्था ठीक रखने के लिए वहां के प्रभारी आकांक्षा सिंह को निर्देशित किया गया है। जिन्होंने बताया कि रायबरेली से डलमऊ जाने वाली बसों की चेकिंग कठघर के पास बनाया गया है।

रेलवे गेटों पर तैनात रहेंगे अतिरिक्त कर्मचारी

गंगाघाट को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले गेटों पर गेटमैन के साथ एक अन्य सहयोगी कर्मचारी व आरपीएफ टीम को सुरक्षा को लेकर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी की 12 मंजिला इमारत में घुसे आतंकी, NSG कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर किया ढेर; CM योगी ने देखा लाइव एक्शन

ऊंचाहार सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो इजहार कलीम अहमद ने बताया कि सवैयाधनी ,रामचंद्रपुर,लक्ष्मणपुर ,दरियापुर, मुंशीगंज , बेला भेला , जमुनापुर ,सरदारकापुरवा , मुराईबाग , डलमऊ ,लालगंज के रेलवे गेटों पर गेटमैन के साथ एक सहयोगी की तैनाती 23 से 25 नवंबर तक की जाएगी। सभी गेटों पर आरपीएफ टीम सुरक्षा को लेकर लगाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।