विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायबरेली नरसंहार में मारे गए पांचो शातिर अपराधीः स्वामी प्रसाद

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 12:53 PM (IST)

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार सुर्खियों में हैं। घटना में मरे पांचों शातिर अपराधी थे,

रायबरेली नरसंहार में मारे गए पांचो शातिर अपराधीः स्वामी प्रसाद
रायबरेली नरसंहार में मारे गए पांचो शातिर अपराधीः स्वामी प्रसाद

कुशीनगर (जेएनएन)। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार सुर्खियों में हैं। चाहे वह बसपा में रहे हों या फिर अब अपने नए घर भाजपा में हों। उनके इस बड़बोलेपन ने पार्टी के लिए मुसीबत ही खड़ी की है।

कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रायबरेली के ऊंचाहार में घटना का कुछ जातिवादी सोच वाले लोग विरोध करे हैं। घटना में मरे सभी पांचों शातिर अपराधी थे, वे प्रधान की हत्या के उद्देश्य से गांव में गए थे, जहां ग्रामीणों के कोपभाजन हुए।

यह भी पढ़ें: कानपुर आइआइटी ने 54 छात्रों को किया बर्खास्त

स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पार्टी आलाकमान से लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सार्वजनिक मंचों से विधायकों व मंत्रियों को मर्यादा में रहने की नसीहत दे रहे हैं। दूसरी तरफ कुशीनगर जनपद के अधिवक्ताओं ने ऊंचाहार कांड की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी तरह सितंबर 2014 में जब वह बसपा  में थे तो गौरी-गणेश पर विवादित बयान देकर प्रदेश सहित पूरे देश में चर्चा में आए थे। तब पार्टी मुखिया मायावती ने इनके इस बयान से किनारा भी कर लिया था। भाजपा में आने के बाद 29 अप्रैल को तीन तलाक के मुद्दे पर विवादित बयान देकर विवाद के केंद्र में आ गए थे। 

यह भी पढ़ें: बारिश में एक ऐसा भी नजारा...सड़क पर तैरने लगीं मछलियां